...क्या चेहरे पर भारी लगने लगा अब मास्क, पर्यटन व धार्मिक स्‍थलों पर कोविड-19 नियमों की उड़ रही खिल्‍ली

Mask Challan माता चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए रविवार को कई अन्‍य राज्यों से लोग आए। वहीं भरवाईं चौक से कुछ लोग पैदल भी जाते दिखे। वहीं दैनिक जागरण ने भरवाईं चौक में पाया कि ज्यादातर लोगों के चेहरे से मास्क गायब थे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 01:34 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 01:34 PM (IST)
...क्या चेहरे पर भारी लगने लगा अब मास्क, पर्यटन व धार्मिक स्‍थलों पर कोविड-19 नियमों की उड़ रही खिल्‍ली
माता चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए आए कई लोग बिना मास्क के सड़क पर चलते नजर आए।

भरवाईं, संजीव ठाकुर। Mask Challan, माता चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए रविवार को कई अन्‍य राज्यों से लोग आए। वहीं भरवाईं चौक से कुछ लोग पैदल भी जाते दिखे। वहीं दैनिक जागरण ने भरवाईं चौक में पाया कि ज्यादातर लोगों के चेहरे से मास्क गायब थे। अन्‍य राज्यों के कई लोग बिना मास्क के सड़क पर चलते नजर आए। वहीं कुछ स्थानीय लोग भी बिना मास्क के दिखे। भरवाईं चौक में कई दोपहिया वाहन दौड़ रहे थे, जिसमें कुछ दोपहिया वाहनों पर चार लोग भी सवारी करते दिखे व उनके चेहरे पर मास्क भी गायब थे।

वहीं कुछ बसों में सवार सवारियों ने भी कोई मास्क नहीं पहना था। गौरतलब है की पैदल, दोपहिया वाहनों पर सवार और बसों में सवार कई लोगों को अब मास्क चेहरे पर भारी लगने लगा है। यहां तक कि भरवाईं चौक से महज कुछ कदम पर पुलिस थाना चिंतपूर्णी है। लेकिन चौक पर किसी राहगीर को बिना मास्क के घूमने पर कोई डर नजर नहीं है। 

यहां तक की कई स्थानीय लोग भी बड़े आराम से बिना मास्क पहने घूमते हुए देखे जा सकते हैं। लोगों की यह लापरवाही कोरोना की तीसरी लहर को जल्दी निमंत्रण दे रही है। वहीं डीएसपी सृष्टि पांडे ने बताया पुलिस बिना मास्क पहने घूमने वाले लोगों के चालान कर रही है। लोगों से बार बार अपील की जा रही है की कोरोना नियमों का पालन करें।

चार लोगों ने कोरोना को मात दी, एक हुआ संक्रमित

ऊना। जिले में कोरोना संक्रमण का एक नया केस सामने आया है। वहीं चार लोगों ने कोरोना महामारी को मात दी है। रविवार को आरटीपीसीआर रिपोर्ट में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। अब सक्रिय मामले घटकर 26 रह गए हैं।  14 लोग होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। रविवार को राहत की बात यह रही कि किसी भी कोरोना संक्रमित की मृत्यु नहीं हुई है। जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि अम्ब उपमंडल के ज्वार कस्बे का एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित हुआ। उन्होंने जिला के लोगों से अपील की है कि कोरोना नियमों की कड़ाई से पालन करें। मास्क जरूर लगाएं, समय-समय पर हाथ धोने और सैनिटाइज करने के साथ ही शारीरिक दूरी बनाकर रखें। भीड़भाड़ के क्षेत्रों में जाने से परहेज करें। कोविड वैक्सीन कोरोना से बचाव के लिए एक महत्वपूर्ण हथियार है।

chat bot
आपका साथी