पर्यटन विकास बोर्ड की नवनियुक्त उपाध्यक्ष 60 दिन में बनाएंगी पर्यटन के लिए ब्‍लू प्रिंट, चार बिंदुओं पर फोक्‍स

Himachal Tourism Board हिमाचल में पर्यटन को लंबी छलांग लगाने के लिए राज्य पर्यटन विकास बोर्ड की नवनियुक्त उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद 60 दिन में ब्लू प्रिंट लेकर आएंगी। पर्यटकों के हिमाचल में दो-तीन दिन के ठहरने की क्षमता को बढ़ाकर 15 से 30 दिन तक लेकर जाना है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 08:58 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 08:58 AM (IST)
पर्यटन विकास बोर्ड की नवनियुक्त उपाध्यक्ष 60 दिन में बनाएंगी पर्यटन के लिए ब्‍लू प्रिंट, चार बिंदुओं पर फोक्‍स
राज्य पर्यटन विकास बोर्ड की नवनियुक्त उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद

शिमला, जागरण टीम। Himachal Tourism Board, हिमाचल में पर्यटन को लंबी छलांग लगाने के लिए राज्य पर्यटन विकास बोर्ड की नवनियुक्त उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद 60 दिन में ब्लू प्रिंट लेकर आएंगी। इसके मुख्य बिंदु में पर्यटकों के हिमाचल में दो-तीन दिन के ठहरने की क्षमता को बढ़ाकर 15 से 30 दिन तक लेकर जाना है। इसके लिए प्रदेश में धार्मिक, साहसिक, स्वास्थ्य पर्यटन के साथ-साथ ग्रामीण पर्यटन को नई अधोसंरचना में साथ विकसित करना है। रश्मिधर का कहना है कि अधिक पैसे खर्च करने वाले पर्यटकों के लिए हेलीपोर्ट शीघ्र विकसित किए जाएंगे। क्योंकि विदेशी पर्यटक हवाई सेवा चाहता है। राज्य में पिछले वर्ष के दौरान करीब दो करोड़ पयर्टक आते रहे हैं। कोरोनाकाल के दौरान 30 लाख पर्यटक ही पहुंचे हैं।

उनका कहना है कि धार्मिक पर्यटन के तहत प्रदेश के शक्तिपीठों को सर्किट के जरिए विकसित किया जाएगा। इससे देश के सभी राज्यों से लोग राज्य में आएंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान, केरल की तरह हमें प्रदेश के स्थानीय व्यंजन, स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देना होगा। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों को पर्यटन के साथ जोडऩे की जरूरत है। देखा जाता है कि उत्तर भारत के राज्यों से कम खर्च करने वाला यानी मध्यम वर्ग का पर्यटक शहरी क्षेत्रों की सैरगाहों में घूमने के बाद दो दिन के बाद लौट जाता है। प्रदेश के भीतर क्षेत्रों में मौजूद सैरगाहों तक नहीं पहुंचता है, ऐसे पर्यटकों को वहां तक पहुंचाने की जरूरत है।

सूद ने संभाला पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष का पद

भारतीय महिला मोर्चा की सैकड़ों  कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को रश्मिधर सूद ने शिमला स्थित राज्य सचिवालय के पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष का पद संभाला। इस मौके पर महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष बिमला कश्यप व वीना ठाकुर भी उपस्थित रहीं।

मुख्यमंत्री ने संगठन मंत्री पवन का आइजीएमसी में पूछा कुशलक्षेम

शिमला में बुधवार को आइजीएमसी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री का कुशलक्षेम पूछने पहुंचे। भाजपा के कार्यालय सचिव प्यार सिंह कंवर ने बताया कि डिहाइड्रेशन के कारण मंगलवार शाम को भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा आइजीएमसी में दाखिल हुए थे। उन्होंने बताया कि अब उनके स्वास्थ्य में सुधार है और सभी प्रकार की जांच रिपोर्ट ठीक पाई गई है।

chat bot
आपका साथी