हिमाचल में कोरोना काल में लोगों की मदद को आगे आए शिक्षक, 35 सदस्यीय कमेटी गठित

Himachal Teachers Association कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रही प्रदेश सरकार के साथ सरकारी स्कूलों के शिक्षक भी सारथी की भूमिका निभाएंगे। शिक्षकों ने पहले कोविड फंड में दान कर सरकार को आर्थिक रूप से मदद की थी। अब वह लोगों की खुद सेवा करेंगे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 02:27 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 02:56 PM (IST)
हिमाचल में कोरोना काल में लोगों की मदद को आगे आए शिक्षक, 35 सदस्यीय कमेटी गठित
कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रही प्रदेश सरकार के साथ सरकारी स्कूलों के शिक्षक भी सारथी की भूमिका निभाएंगे।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Teachers Association, कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रही प्रदेश सरकार के साथ सरकारी स्कूलों के शिक्षक भी सारथी की भूमिका निभाएंगे। शिक्षकों ने पहले कोविड फंड में दान कर सरकार को आर्थिक रूप से मदद की थी। अब वह लोगों की खुद सेवा करेंगे। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने कोरोना से निपटने व इस महामारी में ज़रूरत लोगो की सहायता करने के लिए प्रदेश भर से एक 35 सदस्यों समिति का गठन किया है। जिनका मुख्य उद्देश्य जरूरत लोगो की सहायता करना है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ प्रदेश के सभी जिलों में अपने कार्यकर्ताओं द्वारा स्कूल सत्र तक, मंडल सत्र तक और खण्ड के अपने कार्यकर्ताओं से जिले की टीम से संपर्क करेगी और जरूरत तक सुविधा उपलब्ध करवाएगी।

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. मामराज पुंडीर ने कहा कि इस समिति की अगुवाई प्रांत संगठन मंत्री पवन मिश्रा करेंगे। इस समिति में सभी जिलों के अध्यक्ष, महासचिव जिला स्तर पर और उसके बाद खंड स्तर पर समिति को सहयोग के लिए टीमों का गठन करेंगे। प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. पुंडीर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के कार्यकर्ता इस महामारी में कंधे से कंधे मिलाकर सरकार के साथ खड़ा है और सरकार के हर आदर्शो का पालन करेंगे। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के कई कार्यकर्ता पहले से ही कोविड में सेवाएं दे रहे हैं।

गरीब बच्चों को किताबें, कॉपी के साथ जरूरतमंद को राशन देंगे

डाॅ. पुंडीर ने बताया कि यह समिति गरीब बच्चों को किताबे, राशन, जो घरों में कोरोना मरीज आइसोलेशन पर है उनके लिए खाने का बंदोबस्त करेंगे। प्रदेश के गांव गांव जाकर लोगो को वैक्सीनेशन के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ शिक्षा क्षेत्र के साथ साथ समाज मे काम करने वाला संगठन है जिनके कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण में समर्पित है। महासंघ के प्रांत संगठन मंत्री पवन मिश्रा, प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. मामराज पुंडीर, प्रांत महामंत्री विनोद सूद, प्रांत उपाध्यक्ष विजय कंवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय शंकर, भीष्म, प्रांत मीडिया प्रभारी दर्शन लाल, सुधीर गौतम ने प्रदेश के सभी कर्मचारियों से अनुरोध किया कि सभी लोग वेक्सीनेशन में सहयोग करे और इस कोरोना महामारी को खत्म करने में अपना योगदान दे।

डॉ. मामराज पुंडीर ने सभी कर्मचारियों, बुद्धिजीवियों ,समृद्ध लोगो सहित शिक्षक महासंघ के कर्मठ कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी लोग अपने अपने समय में वैक्सीनेशन जरूर लगाएं और वेक्सीनेशन के बाद प्रधानमंत्री कोविड और मुख्यमंत्री कोविड फंड में वैक्सीनेशन के खर्च की राशि सहयोग में दान दे। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भीजारी किए हैं। लोग 9817399333, 9418890000 पर संपर्क कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी