राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ा हिमाचल का कद, जेपी नड्डा के बाद इंदु गोस्वामी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Indu Goswami in National Politics राष्ट्रीय राजनीति में फिर हिमाचल का कद बढ़ा है। भाजपा महिला मोर्चा ने राज्यसभा सदस्य इंदु गोस्वामी को राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व सौंपा है। इंदु ने महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रहते सदस्यता में रिकार्ड बनाया था।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 09:37 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 09:37 AM (IST)
राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ा हिमाचल का कद, जेपी नड्डा के बाद इंदु गोस्वामी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
भाजपा महिला मोर्चा ने राज्यसभा सदस्य इंदु गोस्वामी को राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व सौंपा है।

धर्मशाला, मुनीष गारिया। Indu Goswami in National Politics, राष्ट्रीय राजनीति में फिर हिमाचल का कद बढ़ा है। भाजपा महिला मोर्चा ने राज्यसभा सदस्य इंदु गोस्वामी को राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व सौंपा है। इंदु ने महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रहते सदस्यता में रिकार्ड बनाया था। इसे देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी दी है। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से संबंधित जगत प्रकाश नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभाले हुए हैं। मोदी सरकार में वह स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं। हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री हैं।

बैजनाथ के पपरोला निवासी इंदु गोस्वामी लंबे समय से भाजपा से जुड़ी हैैं। उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा से उपाध्यक्ष पद से कार्य करना शुरू किया था। वर्ष 2000 में प्रेम कुमार धूमल की सरकार ने उन्हें महिला आयोग की अध्यक्ष बनाया था। 2017 में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद एक वर्ष में रिकार्ड तीन लाख से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोडऩे में भूमिका निभाई थी। इंदु संगठन में कई जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुकी हैैं।

इंदु गोस्वामी ने छात्र राजनीति से ही सियासी सफर शुरू किया। 2017 में उन्होंने पालमपुर से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। 36 साल से वह भाजपा से जुड़ी हैं। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का करीबी माना जाता है। छात्र राजनीति के समय से ही उनका नड्डा के साथ संवाद रहा है।

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री बनी

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हिमाचल प्रदेश को प्रतिनिधित्व मिला। राज्यसभा सदस्य इंदु गोस्वामी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। पार्टी मुख्यालय ने सोमवार देर शाम राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की है। इसमें कुल 21 महिला पदाधिकारियों को नियुक्ति दी गई है। इसमें सात उपाध्यक्ष, तीन राष्ट्रीय महामंत्री सहित सात राष्ट्रीय मंत्री के अलावा एक कोषाध्यक्ष, कार्यालय प्रभारी, मीडिया प्रभारी और सोशल मीडिया प्रभारी लगाया गया है।

इंदु गोस्वामी का परिचय नाम : इंदु गोस्वामी निवासी : पपरोला (बैजनाथ) 1990 में भारतीय जनता युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष बनीं। भाजपा-हिविकां गठबंधन सरकार में  2000 से 2003 तक महिला आयोग की अध्यक्ष रहीं। 2013 से 2016 तक महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव रहीं। 2017 में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनीं मार्च, 2020 में राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुईं।

chat bot
आपका साथी