Himachal Statehood Day: राष्ट्रपति और पीएम मोदी सहित इन नेताओं ने पूर्ण राज्यत्व दिवस की बधाई

Himachal Statehood Day हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस की स्वर्णिम जयंती पर राष्ट्रपति ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि प्रकृति के वरदान से समृद्ध यह वीरभूमि अध्यात्म संस्कृति और पर्यटन का केंद्र है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 10:51 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 10:51 AM (IST)
Himachal Statehood Day: राष्ट्रपति और पीएम मोदी सहित इन नेताओं ने पूर्ण राज्यत्व दिवस की बधाई
हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस की स्वर्णिम जयंती पर राष्ट्रपति ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस की स्वर्णिम जयंती पर राष्ट्रपति ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि प्रकृति के वरदान से समृद्ध यह वीरभूमि अध्यात्म, संस्कृति और पर्यटन का केंद्र है। साथ ही अनेक मानव विकास सूचकांकों पर भी आगे है। मेरी कामना हे कि यह राज्य अपनी भौगोलिक ऊंचाई के अनुरूप ही विकास के शिखर पर पहुंचे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस के 50 वर्ष पूरे होने पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। प्राकृतिक सुंदरता और मनमोहक पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध यह प्रदेश विकास के नित नए मानदंड गढ़ता रहे और देश की उन्नति में अपना योगदान देता रहे।

यह भी पढ़ें: Himachal Statehood Day: राज्‍यपाल ने ध्‍वजारोहण कर किया परेड का निरीक्षण, अटल बिहारी की प्रतिमा पर पुष्‍पांजलि

गृह मंत्री अमित शाह ने देवभूमि हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विकास एवं समृद्धि के नए मापदंड स्थापित कर रहा है। उन्होंने प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना की है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस की स्वर्ण जयंती वर्षगांठ पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृति व सामाजिक धरोहर की भूमि हिमाचल प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर शिखर की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी सभी प्रदेशवासियों को हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व दिवस की स्वर्ण जयंती पर बधाई दी है। उन्होंने राष्ट्रपति, गृह मंत्री व भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष का शुभकामनाओं के लिए देवभूमि हिमाचल की जनता की ओर से हार्दिक धन्यवाद किया है।

chat bot
आपका साथी