जयराम ठाकुर बोले, 50 वर्ष के विकास का रोडमैप बनेगा, पूर्व मुख्‍यमंत्री सहित इन विभूतियों को किया याद

Himachal Statehood Day हिमाचल के आगामी पचास वर्षों के विकास के लिए योजना तैयार की जाएगी। इसके लिए लोगों के सुझाव मांगे जाएंगे और रूपरेखा तैयार की जाएगी। हिमाचल को हवाई सेवाओं से जोड़ना प्राथमिकता है जिसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डों का निर्माण किया जाएगा।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 02:48 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 02:48 PM (IST)
जयराम ठाकुर बोले, 50 वर्ष के विकास का रोडमैप बनेगा, पूर्व मुख्‍यमंत्री सहित इन विभूतियों को किया याद
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वर्णिम हिमाचल कार्यक्रम में कहा आगामी पचास वर्षों के विकास के लिए योजना तैयार की जाएगी।

शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश के आगामी पचास वर्षों के विकास के लिए योजना तैयार की जाएगी। इसके लिए लोगों के सुझाव मांगे जाएंगे और सभी के सुझाव से रूपरेखा तैयार की जाएगी। हिमाचल को हवाई सेवाओं से जोड़ना प्राथमिकता है, जिसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डों का निर्माण किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वर्णिम हिमाचल कार्यक्रम के दौरान संबोधन में कही। उन्होंने कहा क्नेक्टि‍विटी सबसे अहम प्राथमिकता है, जिससे पर्यटन के साथ विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा हिमाचल के सामने पचास सालों में कठिन डगर और पहाड़ के समान मुश्किलें थी। हिमाचल की जनता ने तय किया मजबूत इरादे से कदम आगे बढ़ाए। इन पचास सालों में हिमाचल को शिखर तक पहुंचाने वाली महान विभूतियों को भी याद किया और उनके कार्यों की सराहना की।

यह भी पढ़ें: हिमाचल को नंबर-एक बनाने के लिए 25 वर्षों के विकास का रोडमैप तैयार करे सरकार : अनुराग ठाकुर

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डा. यशवंत सिंह परमार द्वारा प्रदेश को दिए योगदान को याद किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने पेयजल को घर-घर तक पहुंचाया। देश के लिए अत्‍योदय योजना शुरू की। यह योजना उनके दिल के बहुत करीब थी। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे प्रदेश की तरक्की में उनका अहम भूमिका रही है। हर क्षेत्र में विकास के लिए प्रयास किए। पूर्व मुख्यमंत्री रामलाल ठाकुर  भले ही कुछ समय के लिए मुख्यमंत्री रहे लेकिन प्रदेश की तरक्की में उनकी भी अग्रणी भूमिका रही है।

जयराम ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के दिए योगदान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रेम कुमार धूमल दो बार मुख्यमंत्री बने और उनके समय में पॉलीथीन मुक्त हिमाचल और उर्जा राज्य बनाने की दिशा में बेहतरीन कार्य किया। सड़कों का जाल भी उस समय बिछा। गांव-गांव को सड़क से जोड़ने का काम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया। औद्योगिक पैकेज दिया और अटल टनल उन्हीं की सोच थी जिसे पूरा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को समर्पित किया है।

अभी भी प्रदेश में पचास ऐसी पंचायतें हैं  जिन्हें सड़क से जोड़ा जाना है, जिसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्हाेंने प्रदेश की जनता का कोरोना के खिलाफ लड़ाई और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोरोना के दौरान उठाए गए कदमों की सराहना की। भाजपा के राट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बतौर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए आयुष्मान भारत योजना शरू की, जिससे आज देशभर के गरीबों का मुफ्त इलाज हो रहा है।

बिलासपुर में एम्स और प्रदेश के लिए तीन मेडिकल कालेज सहित पीजीआई सेटेलाइट केंद्र नड्डा की देन है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र किया, जिससे प्रदेश की जनता को लाभ मिल रहा है। इनमें हिमकेयर, मुफ्त गैस क्नेक्शन, स्वावलंबन योजना व अन्य योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ग्लोबल इंवेस्टर मीट में कई समझौते हुए हैं। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के बाद कई योजनाओं को धरातल पर उतार दिया गया है।

उन्होंने कहा कि कोविड का दौर न होता तो 40 हजार की ग्राउंड ब्रेकिंग हो जाती, अभी भी दस हजार करोड़ की ग्राउंड ब्रेकिंग हो चुकी है। बल्क ड्र्रग पार्क से दस हजार करोड़ का निवेश आएगा और इसके लिए हिमाचल ने बहुत बेहतर प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हिमाचल के विकास में योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने हिमाचल के विकास में योगदान देने वाले लोगों, वीर सैनिकों और देश की सीमाओं की रक्षा करते शहादत पाने वाले वीर सैनिकों का भी स्मरण किया।

यह भी पढ़ें: Himachal Statehood Day: 651 रुपये से दो लाख प्रति व्‍यक्‍त‍ि आय तक पहुंचा हिमाचल, पर्यटन राज्‍य की ओर अग्रसर

यह भी पढ़ें:  Himachal Statehood Day: प्रदेश का सवा लाख युवा सेना में सेवारत, चार से 83 फीसद हुई साक्षरता दर

chat bot
आपका साथी