Virbhadra Singh Birthday: हिमाचल के छह बार मुख्‍यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह का आज 87वां जन्‍मदिन, खुद अस्‍पताल में समर्थक करेंगे सेवा

Virbhadra Singh Birthday हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्‍यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह का आज जन्‍मदिन है। हालांकि वीरभद्र सिंह अस्‍वस्‍थ होने के कारण अस्‍पताल में उपचाराधीन हैं लेकिन उनके समर्थकों में उनके जन्‍मदिन को लेकर खासा उत्‍साह है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 08:56 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 09:05 AM (IST)
Virbhadra Singh Birthday: हिमाचल के छह बार मुख्‍यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह का आज 87वां जन्‍मदिन, खुद अस्‍पताल में समर्थक करेंगे सेवा
हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्‍यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह का आज जन्‍मदिन है।

शिमला, जेएनएन। Virbhadra Singh Birthday, हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्‍यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह का आज जन्‍मदिन है। हालांकि वीरभद्र सिंह अस्‍वस्‍थ होने के कारण अस्‍पताल में उपचाराधीन हैं, लेकिन उनके समर्थकों में उनके जन्‍मदिन को लेकर खासा उत्‍साह है। वीरभद्र सिंह हाल ही में कोरोना संक्रमण को दूसरी बार मात देकर स्‍वस्‍थ हुए हैं। लेकिन अभी वह अस्‍पताल में ही दाखिल हैं। कांग्रेस पार्टी उनके जन्‍मनि को सेवाभाव के तौर पर मनाएगी। 23 जून 1934 में जन्‍मे वीरभद्र सिंह का सफर विधायक से शुरू हुआ और वह छह बार प्रदेश के मुख्‍यमंत्री बने। यूपीए एक सरकार में वह लघु उद्योग एवं इस्‍पात मंत्री भी रहे। बताया जाता है कि वीरभद्र सिंह राजनेता नहीं प्रोफेसर बनना चाहते थे। लेकिन उन्‍होंने राजनीति में कदम रखा और आज प्रदेश की राजनीति में उनका अहम कद है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जन्मदिन को कोरोना के दृष्टिगत सेवाभाव के तौर पर मनाएं। राठौर ने सभी जिला व ब्लाक अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वह सभी वीरभद्र सिंह के सम्मान में रक्तदान शिविर लगाएं व मरीजों को फल बांटे, क्योंकि प्रदेश में कोरोना का प्रकोप जारी है। इसलिए राशन किट, सैनिटाइजर, मास्क बांटे। राठौर ने कहा कि वीरभद्र सिंह का प्रदेश के विकास में बड़ा योगदान है। वीरभद्र सिंह इन दिनों अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं तथा उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।

वीरभद्र के जन्मदिन पर कांग्रेस सेवादल करेगा पौधारोपण

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया कि 23 जून को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर पौधारोपण किया जाएगा। जिला व ब्लाक स्तर पर यह पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नजदीक की गोशाला में जाकर गऊओं को चारा भी खिलाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी