हिमाचल प्रदेश के स्कूलों व कालेजों को जल्द मिलेंगे प्रधानाचार्य, पदो‍न्‍नति व सीधी भर्ती से भरे जाएंगे पद

Himachal Pradesh Schools राज्य के सरकारी स्कूलों व कालेजों में प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा। शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश के 50 कालेजों में प्रधानाचार्य के पद रिक्त हैं। कालेज प्रधानाचार्यों के 25 पद सीधी भर्ती से भरे जाने हैं

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 09:52 AM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 09:52 AM (IST)
हिमाचल प्रदेश के स्कूलों व कालेजों को जल्द मिलेंगे प्रधानाचार्य, पदो‍न्‍नति व सीधी भर्ती से भरे जाएंगे पद
राज्य के सरकारी स्कूलों व कालेजों में प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Pradesh Schools, राज्य के सरकारी स्कूलों व कालेजों में प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा। शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश के 50 कालेजों में प्रधानाचार्य के पद रिक्त हैं। कालेज प्रधानाचार्यों के 25 पद सीधी भर्ती से भरे जाने हैं, जबकि 25 पद पदोन्नति से भरे जाएंगे। शिक्षा विभाग ने 25 पदों को भरने का मामला राज्य लोक सेवा आयोग को भेजा है। पदोन्नति के लिए पात्र शिक्षकों का पैनल तैयार कर दिया गया है। विभाग दिसंबर के पहले सप्ताह तक पदोन्नति आदेश जारी कर देगा। बीते सप्ताह हुई समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि पदोन्नति और नियुक्तियों के मामले को प्राथमिक्ता से निपटाएं। हिमाचल में 138 सरकारी कालेज हैं। कालेज शिक्षक प्रधानाचार्यों के पदों को भरने की मांग काफी समय से कर रहे हैं।

शिक्षा विभाग स्कूलों में प्रधानाचार्यों के पद पर अभी तक प्लेसमेंट करता था। हालांकि दो साल पूर्व काफी प्रधानाचार्यों को नियमित किया गया था, लेकिन मामला कोर्ट में जाने के बाद पूरी प्रक्रिया को फिर रोक दिया गया। हाल ही में आए प्रदेश उच्च न्यायलय के फैसले के बाद विभाग प्रधानाचार्यों के पद पर नियमित पदोन्नति करने की तैयारी में है। शिक्षा सचिव राजीव शर्मा कहना है कि इसके लिए न्यायालय के आदेश को देखा जा रहा है। विधि विभाग की सलाह ली जा रही है, जल्द ही इस पर निर्णय ले लिया जाएगा।

राज्य के सरकारी स्कूल में 375 प्रधानाचार्य के पद रिक्त हैं। एक साल से ज्यादा समय होने के बावजूद शिक्षा विभाग पदोन्नति की सूची जारी नहीं कर रहा है। कई शिक्षक ऐसे हैं जो बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं। मुख्य अध्यापक और लेक्चरर पद से पदोन्नत कर प्रधानाचार्य बनाया जाता है। ऐसे में मुख्य अध्यापकों व लेक्चरर को पदोन्नति का इंतजार है।

278 शिक्षक बनेंगे मुख्याध्यापक, सरकार को भेजी फाइल

शिमला। शिक्षा विभाग में कार्यरत 278 टीजीटी व लेक्चरर को जल्द पदोन्नति का तोहफा मिलेगा। शिक्षा विभाग इन्हें पदोन्नत कर मुख्याध्यापक बनाएगा। सोमवार को उच्चतर शिक्षा विभाग ने इसकी फाइल अंतिम मंजूरी के लिए शिक्षा सचिव को भेजी है। शिक्षा सचिव के बाद अंतिम मंजूरी के लिए फाइल शिक्षा मंत्री को भेजी जाएगी।

chat bot
आपका साथी