हिमाचल में 12 साल बाद अगस्त में सबसे कम बारिश

हिमाचल प्रदेश में इस साल मानसून सीजन के दौरान वर्ष 2009 के बाद अगस्त महीने में सबसे कम वर्षा दर्ज की गई है। पूरे प्रदेश में इस बार अगस्त माह में सामान्य से 44 फीसद कम वर्षा दर्ज की गई है। इस बार 146.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 09:46 PM (IST) Updated:Wed, 01 Sep 2021 10:39 AM (IST)
हिमाचल में 12 साल बाद अगस्त में सबसे कम बारिश
हिमाचल में अगस्त में 12 साल बाद कम बारिश। जागरण आर्काइव

शिमला, राज्य ब्यूरो। हिमाचल प्रदेश में इस साल मानसून सीजन के दौरान वर्ष 2009 के बाद अगस्त महीने में सबसे कम वर्षा दर्ज की गई है। पूरे प्रदेश में इस बार अगस्त माह में सामान्य से 44 फीसद कम वर्षा दर्ज की गई है। इस बार 146.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई जबकि सामान्य रुप से 262.3 मिलीमीटर सामान्य तौर पर होनी चाहिए थी। इससे पूर्व वर्ष 2009 में 126.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी, जो सामान्य से 52 फीसद कम थी।

मानसून में कम बरसे मेघ

इस वर्ष मानसून सीजन के दौरान अभी तक 18 फीसद कम वर्षा दर्ज की गई है। यह अलग बात है कि कम बारिश होने के बावजूद प्रदेश में जान-माल का नुकसान अधिक हुई है। प्रदेश में पहाड़ दरकने व भूस्खलन के मामले पिछले वर्षों के मुकाबले बढ़े हैैं। किन्नौर जिले में पहाड़ दरकने से सर्वाधिक नुकसान झेलना पड़ा। बादल फटने से कांगड़ा, चंबा, कुल्लू व लाहुल-स्पीति जिलों में नुकसान हुआ। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आगामी छह सितंबर तक प्रदेश में एक दो स्थानों पर वर्षा की संभावना है जबकि अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहेगा। छह सितंबर से पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने की संभावना है।

लाहुल में सबसे कम बारिश

अगस्त माह में प्रदेश में लाहुल स्पीति में सामान्य से 92 फीसद, चंबा में 64 और सिरमौर में 61 फीसद कम वर्षा दर्ज की गई। मंडी को छोड़ प्रदेश के बाकी सभी स्थानों पर सामान्य से बहुत कम वर्षा हुई है। मंडी में सबसे अधिक 346.1 फीसद वर्षा हुई है, जो सामान्य से पांच फीसद कम है। अभी तक प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान 518.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश में 77 सड़कें यातायत के लिए बंद हैं और दस मकानों को नुकसान पहुंचा है। इसमें से आठ चंबा में है।

जिलों में अगस्त में वर्षा

जिला,वर्र्षा,सामान्य, अंतर फीसद में

बिलासपुर,193.3,299.8,-36

चंबा,126.9,349.5,-64

हमीरपुर,252.3,374,-33

कांगड़ा,338.1,612.4,-45

किन्नौर,53.8,78.3,-31

कुल्लू,96.2,159.8,-40

लाहुल स्पीति,10.1,124,-92

मंडी,346.1,366.1,-5

शिमला,126.6,199.6,-37

सिरमौर,189.6,489.6,-61

सोलन,205.1,328.2,-38

ऊना,149.3,311.6,-52

कुल,146.5,262.3,-44

(सौजन्य प्रदेश मौसम विभाग)

chat bot
आपका साथी