Ranji Match: हिमाचल के शुरुआती झटकों के बाद सरफराज के दोहरे शतक ने मजबूत की मुंबई की स्थिति

Ranji Match हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्‍टेडियम धर्मशाला में सोमवार को हिमाचल ओर मुंबई के बीच रणजी मैच शुरू हुआ।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Mon, 27 Jan 2020 11:18 AM (IST) Updated:Mon, 27 Jan 2020 04:26 PM (IST)
Ranji Match: हिमाचल के शुरुआती झटकों के बाद सरफराज के दोहरे शतक ने मजबूत की मुंबई की स्थिति
Ranji Match: हिमाचल के शुरुआती झटकों के बाद सरफराज के दोहरे शतक ने मजबूत की मुंबई की स्थिति

धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्‍टेडियम धर्मशाला में सोमवार को हिमाचल ओर मुंबई के बीच रणजी मैच शुरू हुआ। हिमाचल प्रदेश की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। हिमाचल के गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत दिलाई है। पहले छह ओवर में हिमाचल के गेंदबाज़ों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 16 रन पर मुम्बई के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन लौटा दिया। लेकिन सरफराज के दोहरे शतक की बदौलत मुंबई ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली। मुंबई ने शाम तक पांच विकेट पर स्‍कोर को साढ़े तीन सौ रन से ऊपर तक पहुंचा दिया। अकेले सरफराज ने मुंबई की डूबती नैया को पार लगा दिया।

दोपहर बाद तक मुंबई ने चार विकेट के नुकसान पर 45 आेवर में 198 रन जोड़ लिए थे। शाम तीन बजे तक मुंबई की टीम ने 60 ओवर में पांच विकेट खोकर 260 रन बना लिए। वैवभ अरोड़ा ने अपने दूसरे ओवर में मुंबई के दो बल्लेबाजों को बाहर का रास्ता दिखा दिया, जबकि केडी सिंह ने एक विकेट लिया। मात्र 13 रन के स्कोर पर मुम्बई को जय विस्टा के रूप में पहला झटका लगा, वही 14 रनों के स्कोर पर मुंबई के भूपेन लालवानी एक रन बना कर पैवेलियन लौट गए। मैच के पांचवें ओवर में केडी सिंह ने 16 रनों के स्‍कोर पर मुंबई के हार्दिक जितेंद्र को आउट कर दिया। 16 रन पर तीन विकेट गवां चुकी मुंबई की टीम की पारी को संभालते हुए एसडी लेड और एसएन खान ने 16 ओवर में टीम के स्कोर को 65 रन तक पहुंचाया।

धौलाधार की पहाडि़यों के ठीक नीचे स्थित धर्मशाला क्रिकेट स्‍टेडियम में सुबह से धूप खिली हुई है। बर्फ से सफेद पहाड़ और मैदान पर खिली धूप के बीच खिलाड़ी मौसम का भी भरपूर आनंद ले रहे हैं। वहीं, दर्शक भी खिली धूप के बीच खूबसूरत नजारे और क्रिकेट का लुत्‍फ उठा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी