गणतंत्र दिवस के लिए हिमाचल की झांकी में धर्मशाला क्रिकेट स्‍टेडियम सहित ये परियोजनाएं होंगी शामिल

Himachal Republic Day Jhanki केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश की झांकी में राज्य में हुए विकास को लेकर चर्चा करेगा। अब तीसरे चरण की चर्चा में प्रदेश की ओर से विकास पर केंद्रित झांकी का प्रारूप कल दो दिसंबर को रखा जाएगा।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 08:58 AM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 08:58 AM (IST)
गणतंत्र दिवस के लिए हिमाचल की झांकी में धर्मशाला क्रिकेट स्‍टेडियम सहित ये परियोजनाएं होंगी शामिल
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम को भी विकास यात्रा का हिस्सा बनाया गया है।

शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Republic Day Jhanki, केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश की झांकी में राज्य में हुए विकास को लेकर चर्चा करेगा। अब तीसरे चरण की चर्चा में प्रदेश की ओर से विकास पर केंद्रित झांकी का प्रारूप कल दो दिसंबर को रखा जाएगा। एक्सपर्ट प्रोफेसर नंद लाल ठाकुर और अमित गुलेरी दिल्ली में प्रदेश की ओर से पक्ष रखेंगे। हिमाचल प्रदेश की ओर से गणतंत्र दिवस के लिए प्रस्तावित धामी गोलीकांड को मुख्य तौर पर पेश करने का प्रस्ताव किया गया था। पहले चरण में संस्कृति मंत्रालय ने इसे स्वीकार लिया था। दूसरे चरण में विकास को जोड़कर लाने के लिए कहा गया था। 

अब नई दिल्ली में हुई बैठक में ये सुझाया गया कि देश के कई राज्यों की ओर से स्वतंत्रता संग्राम के हीरो रहे सेनानियों के थीम पर झांकियां तैयार की जा रही हैं। ऐसे में प्रदेश के अधिकारियों की टीम को केवल विकास पर केंद्रि‍त थीम पर झांकी का मसौदा तैयार करने के लिए कहा गया है। नई दिल्ली में दूसरे चरण के लिए बैठक में चर्चा हुई और अब तीसरे चरण की बैठक दो दिसंबर को प्रस्तावित की गई है।

विकास के छह आयाम

झांकी में विकास के पांच आयाम जोड़े गए हैं। जिनमें जल विद्युत क्षेत्र में स्थापित हुई परियोजनाओं को समाहित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बिलासपुर में स्थापित हो रहे एम्स, आइआइटी मंडी, फार्मा उद्योग, चार मेडिकल कालेज और धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम को भी विकास यात्रा का हिस्सा बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी