हिमाचल में कोरोना कर्फ्यू के दौरान दस हजार लोगों ने तोड़े नियम, अनलाक में भी मास्‍क रहेगा जरूरी

Himachal Pradesh Police हिमाचल प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू काल में मास्क न पहनने वाले के खिलाफ पुलिस की सख्ती बरकरार है। बीते 24 घंटों के भीतर पुलिस ने 392 उल्लंघनकर्ताओं के चालान किए। जबकि 2.16 लाख का जुर्माना लगाया।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 29 May 2021 07:54 AM (IST) Updated:Sat, 29 May 2021 07:54 AM (IST)
हिमाचल में कोरोना कर्फ्यू के दौरान दस हजार लोगों ने तोड़े नियम, अनलाक में भी मास्‍क रहेगा जरूरी
हिमाचल प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू काल में मास्क न पहनने वाले के खिलाफ पुलिस की सख्ती बरकरार है।

शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Pradesh Police, हिमाचल प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू काल में मास्क न पहनने वाले के खिलाफ पुलिस की सख्ती बरकरार है। बीते 24 घंटों के भीतर पुलिस ने 392 उल्लंघनकर्ताओं के चालान किए। जबकि 2.16 लाख का जुर्माना लगाया। अभी तक मास्क न पहनने वाले की संख्या 10,000 के पार हो गई है। सरकार पहली जून से अनलाक प्रक्रिया शुरू कर सकती है। उसके बाद भी मास्क पहनना अनिवार्य ही रहेगा। सात मई से लेकर अब तक वाहनों के 414 चालान हुए हैं, जबकि छह एफआइआर दर्ज हुई है। इनमें 3 लाख 20 हजार 600 जुर्माना लगाया गया है।

वाहनों में मास्क नहीं पहनने के आरोप में 78500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि सात वाहन जब्त किए गए। 24 घंटों के दौरान बाजार में कोविड-19 से जुड़ी निर्देशों के उल्लंघन करने के आरोप में 66 चालान किए गए हैं। उल्लंघनकर्ताओं से 43150 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

24 घंटे में कहां कितने चालान

पुलिस जिला, चालान, जुर्माना बद्दी, 59, 29500 बिलासपुर, 9, 4500 चंबा, 25, 12500 हमीरपुर, 41, 21000 कांगड़ा, 61, 35000 किन्नौर, 8, 4000 कुल्लू, 22, 22000 लाहुल, 3, 3000 मंडी, 41, 20500 शिमला, 23, 17000 सिरमौर, 49, 24000 सोलन, 24, 8000 ऊना, 27, 15000 कुल, 392, 216000

यह भी पढ़ें: Himachal Weather Update: आज से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, छह जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में 50 फीसद आक्युपेंसी के साथ सात जून के बाद बहाल हो सकती है परिवहन सेवा

यह भी पढ़ें: मुख्‍यमंत्री ने अधिकारियों को दी चेतावनी, घोषणाओं को गंभीरता से लेें, ठेकेदारों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई

यह भी पढ़ें: ईंटों की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ एक्‍साइज अधिकारियों की बड़ी कार्रवाई, 13 के खिलाफ मामले दर्ज

chat bot
आपका साथी