करणी सेना उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शेखर चौहान की गिरफ्तारी का हिमाचल में विरोध, गाजियाबाद जाएंगे सदस्‍य

Himachal Pradesh Karani Sena हिमाचल प्रदेश करणी सेना के व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रोहित महाजन व सचिव राजकपूर ने केंद्र सरकार एवं गाजियाबाद प्रशासन से सवाल किया है कि किस आधार पर करणी सेना के उत्तर प्रदेश प्रांत के अध्यक्ष शेखर चौहान को गिरफ्तार किया गया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 11:41 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 11:41 AM (IST)
करणी सेना उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शेखर चौहान की गिरफ्तारी का हिमाचल में विरोध, गाजियाबाद जाएंगे सदस्‍य
हिमाचल करणी सेना ने सवाल किया है कि किस आधार पर उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है।

देहरा, संवाद सहयोगी। Himachal Pradesh Karani Sena, हिमाचल प्रदेश करणी सेना के व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रोहित महाजन व सचिव राजकपूर ने केंद्र सरकार एवं गाजियाबाद प्रशासन से सवाल किया है कि किस आधार पर करणी सेना के उत्तर प्रदेश प्रांत के अध्यक्ष शेखर चौहान को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने इस घटना की निंदा की है। गौरतलब है कि डासना (गाजियाबाद) स्थित प्राचीन देवी मंदिर में धौलाना के विधायक असलम चौधरी ने विवादित बयान दिया था। इसके विरोध में सैकड़ों लोगों ने मंदिर परिसर में नाराजगी जाहिर की तथा इसी क्रम में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शेखर चौहान को भी गिरफ्तार किया गया और यह कहा गया कि शेखर चौहान की ओर से भड़काऊ बयानबाजी की गई है, जबकि बेवजह की बयानबाजी विधायक असलम चौधरी द्वारा की गई थी।

शेखर चौहान की इस गिरफ्तारी का प्रदेश की समस्त करणी सेना कार्यकारिणी की ओर से विरोध किया गया। उन्होंने कहा अगर इस संबंध में हिमाचल के सभी करणी सैनिकों को गाजियाबाद भी जाना पड़ा तो वे इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने इस घटना की निंदा की है।

इस तरह की घटना दुखदायी है और इस तरह की घटनाओं की पुनर्वावृत्ति नहीं होनी चाहिए। पूरी करणी सेना शेखर चौहान के साथ है। उनकी एक आवाज पर यहां से सैकड़ों करणी सैनिक गाजियाबाद पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कोविड-19 के समय में हिमाचल प्रदेश करणी सेना अग्रणी भूमिका निभा रही है। लोगों के सुख दुख में उनके साथ है।

chat bot
आपका साथी