Virbhadra Singh: हिमाचल के पूर्व मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह मैक्‍स अस्‍पताल शिफ्ट, पाए गए हैं कोरोना पॉजिटिव

Virbhadra Singh Coronavirus Positive हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को उपचार के लिए मोहाली के मैक्स अस्पताल शिफ्ट किया गया है। वीरभद्र सिंह को एंबुलेंस में चंडीगढ़ ले जाया गया है। सोमवार को एहतियात के तौर पर उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया था।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 12:35 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 03:32 PM (IST)
Virbhadra Singh: हिमाचल के पूर्व मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह मैक्‍स अस्‍पताल शिफ्ट, पाए गए हैं कोरोना पॉजिटिव
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को उपचार के लिए चंडीगढ़ के मैक्स अस्पताल शिफ्ट किया गया है।

शिमला, जेएनएन। Virbhadra Singh Coronavirus Positive, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को उपचार के लिए मोहाली के मैक्स अस्पताल शिफ्ट किया गया है। वीरभद्र सिंह को एंबुलेंस में चंडीगढ़ ले जाया गया है। सोमवार को एहतियात के तौर पर उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया था। देर शाम उनकी रिपोर्ट आई, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए। वीरभद्र सिंह के पुत्र एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह बीते रोज कोरोना पॉजिटिव आये थे। बताया जा रहा है कि वह राज्य से बाहर किसी निजी कार्य से गए थे। लौटने पर उन्होंने अपना टेस्ट करवाया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वीरभद्र सिंह की पत्‍नी प्रतिभा सिंह भी उनके साथ मोहाली गई हैं।

वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्‍य सिंह के काेरोना पॉजिट‍िव पाए जाने के बाद सोमवार को परिवार के सभी सदस्‍यों के टेस्‍ट लिए गए थे, जिसमें वीरभद्र सिंह के अलावा प्रतिभा‍ सिंह व अन्‍य सदस्‍यों की रिपोर्ट नेगेट‍िव आई थी।

बताया जा रहा है मैक्‍स अस्‍पताल मोहाली में उनके सभी टेस्‍ट नॉर्मल आए हैं। उनका ऑक्‍सीजन लेवल 99 फीसद है। इसके अलावा अन्‍य टेस्‍ट की रिपोर्ट भी सामान्‍य है। वीरभद्र सिंह किडनी रोग की समस्‍या से भी जूझ रहे हैं, इस कारण परिवार के सदस्‍य उनके स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर काफी चिंतित हैं।

86 वर्षीय वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री रहे हैं। हिमाचल की राजनीति में उनका खास स्‍थान है। प्रदेश में कांग्रेस उनके चेहरे पर कई चुनाव लड़ चुकी है व जीत भी हासिल कर चुकी है।

वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्‍य सिंह शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वीरभद्र सिंह की पत्‍नी प्रतिभा सिंह भी मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद रह चुकी हैं। पूर्व मुख्‍यमंत्री का पूरा परिवार राजनीति में है। वीरभद्र सिंह की बात करें तो वह आठ बार विधायक, छह बार प्रदेश के मुख्‍यमंत्री व लोकसभा सांसद सहित केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। बीते आधे दशक में वह लगभग कोई चुनाव नहीं हारे हैं।

chat bot
आपका साथी