HP Forest Guard Bharti: हिमाचल में उपचुनाव के कारण वन रक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा टली, पढ़ें खबर

HP Forest Guard Bharti हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव के लिए जारी आचार संहिता का वन रक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर कोई असर नहीं होगा। भर्ती प्रक्रिया जारी रहेगी लेकिन 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा टाल दी गई है। उसी दिन मतदान भी होगा इसलिए परीक्षा नहीं होगी।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 08:15 AM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 08:15 AM (IST)
HP Forest Guard Bharti: हिमाचल में उपचुनाव के कारण वन रक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा टली, पढ़ें खबर
हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव के लिए जारी आचार संहिता का वन रक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर कोई असर नहीं होगा।

शिमला, राज्य ब्यूरो। HP Forest Guard Bharti, हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव के लिए जारी आचार संहिता का वन रक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर कोई असर नहीं होगा। भर्ती प्रक्रिया जारी रहेगी, लेकिन 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा टाल दी गई है। उसी दिन मतदान भी होगा, इसलिए परीक्षा नहीं होगी। अब इसे सात दिन के लिए आगे बढ़ा दिया है। यह नवंबर में होगी। पीसीसीएफ डा. सविता ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। केवल लिखित परीक्षा डैफर की गई है। वन रक्षकों के  कुल 386 पदों को भरा जा रहा है। इसके लिए ग्राउंड टेस्ट की प्रक्रिया चल रही है। इन पदों में 311 पद वन विभाग के और 75 पद वन निगम के शामिल हैं।

37561 युवतियों ने भी किया है आवेदन

इस बार इन पदों के लिए कुल 169913 आए हैं। इनमें 37561 युवतियों ने आवेदन किए हैं। ये युवतियां भी वन संपदा को बचाने, संरक्षण करना चाहती हैं।

ये हैं आवेदन

कुल आवेदन, 169913 सामान्य श्रेणी, 83471 एससी, 42752 एसटी, 7246 ओबीसी, 32678 पुरुष, 132352 महिला, 37561

तबादला आवेदन लेकर आए वापस भेजे

शिमला। प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते तबादलों पर रोक लग गई है। तबादले पर रोक लगवाने या फिर तबादला करवाने के लिए शिमला स्थित राज्य सचिवालय में मंत्रियों व आला अधिकारियों के कार्यालय में चक्कर काट रहे अधिकारियों को वापस भेजा जा रहा है। आम्र्जडेल बिल्डि‍ंग में अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रधान सचिव के कार्यालय में ऐसे लोग आवेदन लेकर आए थे। राज्य में उपचुनाव घोषित होने के कारण किसी भी कर्मचारी का तबादला नहीं हो सकता है। तबादलों के लिए कर्मचारियों व अधिकारियों को पांच नवंबर तक इंतजार करना पड़ेगा। इसके अलावा इस माह सेवानिवृत्त होने वाले कई अधिकारियों की परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने एक्सटेंशन और पुनर्राेजगार की फाइल चला रखी थी। जो आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते रुक गई है।

chat bot
आपका साथी