हिमाचल कांग्रेस अध्‍यक्ष बोले, पहाड़ की चुनावी बयार का असर पूरे देश में दिखेगा, भाजपा की हारी हुई टीम को हराएंगे

Himachal Pradesh Congress हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा पहाड़ की चुनावी बयार का असर पूरे देश में देखने को मिलेगा। मंडी संसदीय व तीन विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को भाजपा सेमीफाइनल करार दे रही थी

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 11:15 AM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 11:15 AM (IST)
हिमाचल कांग्रेस अध्‍यक्ष बोले, पहाड़ की चुनावी बयार का असर पूरे देश में दिखेगा, भाजपा की हारी हुई टीम को हराएंगे
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप राठौर

मंडी, जागरण संवाददाता। Himachal Pradesh Congress, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा पहाड़ की चुनावी बयार का असर पूरे देश में देखने को मिलेगा। मंडी संसदीय व तीन विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को भाजपा सेमीफाइनल करार दे रही थी, जिसे कांग्रेस ने जीत लिया है और अब 2022 के फाइनल में भी भाजपा की हारी हुई टीम को हराएंगे। शनिवार को मंडी के गांधी भवन में पत्रकारों से बात करते हुए राठौर ने कहा कि कांग्रेस ने उपचुनाव मुद्दों पर चुनाव लड़ा। भाजपा ने क्षेत्रवाद व राष्ट्रवाद के नाम पर मुद्दों को भटकानें की कोशिश की।

चुनाव में महंगाई, बेरोजगारी और सरकार की नाकामियां अहम मुद्दे रहे। कांग्रेस ने इन्हीं मुद्दों पर चुनाव लड़ा। भाजपा के सहानुभूति के नाम पर मंडी में वोट पडऩे के सवाल पर राठौर ने कहा कि प्रदेश के निर्माण में प्रथम मुख्यमंत्री वाइएस परमार व विकास में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का अहम योगदान रहा है। उनके नाम पर कांग्रेस सदैव वोट मांगेगी। भाजपा की तरह कांग्रेस अपने पूर्वजों के योगदान को नजरअंदाज नहीं करती है। मंडी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस की जीत से यह बात साबित हो गई है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जिनका यह गृह क्षेत्र है अपने ही घर में उनका लोगों से कितना जुड़ाव रहा है, यह देखने वाली बात है।

कुलदीप राठौर ने कहा कि वह मुख्यमंत्री को पत्र लिख कोरोना काल में कोविड से मरने वालों के स्वजन को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की मांग करेंगे। केंद्र सरकार ने अदालत में हल्फनामा दायर कर मात्र 50-50 हजार देने की बात कही है। कोराना से मरने वाले लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र पर मौत का कारण नहीं लिखा गया है ताकि सरकार को मुआवजा राशि न देनी पड़े।

chat bot
आपका साथी