भाजपा महिला मोर्चा ने चुनाव के लिए बनाया प्‍लान, आज कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज करेंगे संबोधित

Himachal Pradesh BJP Woman Cell अगले साल होने वाले शिमला नगर निगम चुनाव और 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने प्लान तैयार कर लिया है। चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में महिला मोर्चा अहम भूमिका निभाएगा।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 11:01 AM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 11:01 AM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा ने चुनाव के लिए बनाया प्‍लान, आज कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज करेंगे संबोधित
विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने प्लान तैयार कर लिया है।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Pradesh BJP Woman Cell, अगले साल होने वाले शिमला नगर निगम चुनाव और 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने प्लान तैयार कर लिया है। चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में महिला मोर्चा अहम भूमिका निभाएगा। मंगलवार को शिमला में शुरू हुई प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा कार्यसमिति व प्रशिक्षण वर्ग की बैठक में इस पर विस्तृत चर्चा की गई। आज बुधवार को शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज बैठक को संबोधित करेंगे। बैठक में महिला मोर्चा ने जमीनी स्तर पर काम करने का संकल्प लिया। मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने बैठक की अध्यक्षता की। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह एवं मोर्चा प्रदेश प्रभारी रेणु थापर भी मौजूद रहीं।

बैठक में पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और कार्यसमिति में आने वाले विषयों पर चर्चा की गई। रश्मिधर सूद ने बताया कि बैठक नौ दिसंबर तक चलेगी। इसमें कुल 13 सत्र होंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सदस्य इंदु गोस्वामी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यसमिति में प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन भी किया गया।

उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे

बैठक में चुनावों में महिला मोर्चा की भूमिका पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक ले जाया जाएगा। सरकार की उपलब्धियों से अपने पक्ष में माहौल बनाने का कार्य किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी