हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने दिया इस्तीफा, जेपी नड्डा ने किया स्वीकार

Rajiv Bindal Resign हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पद से इस्तीफा दे दिया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 04:02 PM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 08:50 PM (IST)
हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने दिया इस्तीफा, जेपी नड्डा ने किया स्वीकार
हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने दिया इस्तीफा, जेपी नड्डा ने किया स्वीकार

शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पद से इस्तीफा दे दिया है। बीते दिनों वायरल ऑडियो मामले में स्वास्थ्य निदेशक की गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेताओं पर भी सवाल उठ रहे थे। इसके बाद उन्होंने अचानक यह कदम उठाया है।

उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को त्यागपत्र भेज दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजीव बिंदल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसमें उन्होंने तर्क दिया है कि राज्य में स्वास्थ्य निदेशक का कथित ऑडियो जारी हुआ। कुछ लोग इसे भाजपा से जोड़ने का प्रयास कर रहे थे।

भाजपा का किसी भी तरह से इस पूरे मामले में कोई सरोकार नहीं हैं। राज्य सरकार ने यह मामला सामने आते ही मामले की विजिलेंस जांच शुरू कर दी थी। इसके साथ ही स्वास्थ्य निदेशक को गिरफ्तार कर लिया था। इस प्रकरण का भाजपा से कोई लेना देना नहीं हैं। पार्टी का दामन पाक साफ है।

इस प्रकरण को भाजपा की आेर इंगित करना सरासर अन्याय है। साथ ही भाजपा की कोरोना काल के दौरान किए जाने वाले काम का अपमान है। भाजपा ने संकट की घड़ी में राज्य में बूथ स्तर तक अभियान चलाया। 3000 से ज्यादा कांफ्रेंस कर 60 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताआें के साथ संवाद किया। भाजपा ने कोरोना काल में आत्म विश्वास बढ़ाकर रखा, इस संकल्प पर काम किया कि कोई भी राज्य में भूखा न सोए।

उन्होंने कहा कि मैं भाजपा का अध्यक्ष हूं। इसलिए मैं चाहता हूं कि इस कथित भ्रष्टाचार के पूरे मामले की संपूर्ण जांच हो व किसी प्रकार का दबाव न हो। मैं नैतिक मूल्यों का ध्यान रखते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के पद से त्यागपत्र दे रहा हूं। उन्होंने कहा वह केवल उच्च नैतिक मूल्यों के आधार पर ही त्यागपत्र दे रहे हैं। इनके त्यागपत्र के बाद राज्य में राजनीति गरमा गई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई हैं कि क्या इस्तीफा मंजूर होगा या नहीं। अब सभी की नजरें इसी पर टिकी हैं।

स्वास्थ्य निदेशक पर एक डील के लिए पांच लाख रुपये देने का आरोप लगा है। इस पूरे प्रकरण में भाजपा के एक नेता का नाम भी घसीटा जा रहा था। इस पूरे विवाद के बाद डॉ. राजीव बिंदल ने यह कदम उठाया है।

chat bot
आपका साथी