हिमाचल प्रदेश भाजपा में फिर दिख रही सक्रियता

भाजपा में तीन से चार दिन से फिर से सक्रियता दिख रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने संगठन को मजबूत करने के लिए हर वर्ग के लिए प्रकोष्ठ बना कर तैनाती करने का काम शुरू किया है।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 10:05 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 10:05 PM (IST)
हिमाचल प्रदेश भाजपा में फिर दिख रही सक्रियता
हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सुरेश कश्यप। जागरण आर्काइव

शिमला, जागरण संवाददाता। भाजपा में तीन से चार दिन से फिर से सक्रियता दिख रही है। प्रदेश सहित दिल्ली, चंडीगढ़ में कई बैठकें हुई। इसके बाद लगातार ही भाजपा प्रकोष्ठों में नेताओं की तैनाती की जा रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने संगठन को मजबूत करने के लिए हर वर्ग के लिए प्रकोष्ठ बना कर तैनाती करने का काम शुरू किया है।

इसके बाद से सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि पार्टी ने 2022 में सभी को साथ लेकर चलने की तैयारी में है। इन्हीं दो दिन में विवादित हो चले ज्वालामुखी में मंडलाध्यक्ष की तैनाती की गई, वहीं चंबा में भी इसी तरह से तैनाती हुई है। भाजपा ने हमीरपुर से नाता रखने वाले सेवा मेडल विजेता रणजीत सिंह को पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का संयोजक बनाकर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार किया है। यह पार्टी का एक मजबूत प्रकोष्ठ माना जाता है।

यही नहीं संगठन को मजबूत करने की दृष्टि से पहली बार एनजीओ प्रकोष्ठ का गठन किया गया। इसका संयोजक सुनील ठाकुर को बनाया गया। एनजीओ प्रकोष्ठ इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हिमाचल प्रदेश में कई एनजीओ काम करते हैं और एनजीओ प्रकोष्ठ के गठन से इस वर्ग में पार्टी और सशक्त होगी, जिसका निश्चित रूप से पार्टी को लाभ मिलेगा। वीरवार को प्रियव्रत शर्मा के रूप में प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के संयोजक की नियुक्ति की गई है। उनके पास राजनीति का भी एक बड़ा अनुभव है और लंबे समय से वह संगठन के साथ जुड़े हैं। इससे पहले वह पूर्णकालिक विस्तारक के रूप में कार्य रहते थे। वर्तमान में वह शिमला संसदीय क्षेत्र में पूर्णकालिक विस्तारक के रूप में काम कर रहे थे। पार्टी में अब जिस तरह की सक्रियता सुरेश कश्यप की अध्यक्षता वाली टीम में दिख रही है, इससे साफ है कि पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग गई है।

-------

जुब्बल कोटखाई के चुनाव प्रभारी की नियुक्ति जल्द

भाजपा फतेहपुर विधानसभा और मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव के लिए पूर्ण रूप से तैयार दिख रही है। फतेहपुर में सतपाल सत्ती और मंडी संसदीय में मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को कमान सौंपी गई है। जुब्बल कोटखाई विधानसभा उपचुनाव के चुनाव प्रभारी की नियुक्ति की चर्चा भी चल रही है।

chat bot
आपका साथी