योगेन्द्र मोहन के निधन पर हिमाचल ने भी जताया शोक

दैनिक जागरण समाचार पत्र समूह के चेयरमैन योगेन्द्र मोहन गुप्‍त जी के निधन पर हिमाचल ने भी शोक जताया है। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शोक व्‍यक्‍त किया। राज्यपाल ने कहा है कि उनके निधन से पत्रकारिता जगत को बड़ी क्षति हुई है।

By Virender KumarEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 09:13 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 09:38 PM (IST)
योगेन्द्र मोहन के निधन पर हिमाचल ने भी जताया शोक
'दैनिक जागरण' समाचार पत्र समूह के चेयरमैन योगेन्द्र मोहन गुप्‍त जी।

शिमला, राज्य ब्यूरो। 'दैनिक जागरण' समाचार पत्र समूह के चेयरमैन योगेन्द्र मोहन गुप्‍त जी के निधन पर हिमाचल ने भी शोक जताया है। योगेन्द्र मोहन गुप्‍त जी के निधन पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शोक जताया। शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि उनके निधन से पत्रकारिता जगत को बड़ी क्षति हुई है। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और शोक संतप्त स्वजन के प्रति सांत्वना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि योगेन्द्र मोहन गुप्‍त साहित्य और संगीत में गहरी रुचि रखते थे। उनके निधन से पत्रकारिता क्षेत्र को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है। ईश्वर उन्हें चरणों में स्थान दें।

मीडिया ग्रुप दैनिक जागरण के अध्यक्ष योगेन्द्र मोहन जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।

वे साहित्य और संगीत में गहरी रुचि रखते थे।

उनका निधन पत्रकारिता क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान व शोकग्रस्त परिवार को संबल प्रदान करें।

ॐ शांति!

— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) October 15, 2021

वहीं, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि ईश्वर दुख की इस घड़ी में स्वजन को यह असहनीय पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इसके अलावा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, प्रदेश शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर व जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने भी शोक जताया। वहीं, प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रेस्‍कान ने कहा कि योगेन्द्र मोहन जी के साहित्य और पत्रकारिता जगत में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।

दैनिक जागरण समाचार पत्र समूह के अध्यक्ष श्री योगेंद्र मोहन जी के निधन पर गहरा दुःख हुआ।

उनके निधन से पत्रकारिता जगत को एक बड़ी क्षति हुई है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त करता हूँ।

ॐ शांति— Raj Bhavan, Himachal Pradesh (@RajBhavanHP) October 15, 2021

उधर, योगेन्द्र मोहन गुप्‍त जी के निधन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नरेश चौहान, पूर्व विधायक सुधीर शर्मा, मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, विधायक राकेश जम्वाल, जवाहर ठाकुर, प्रकाश राणा, कर्नल इंद्र सिंह, विनोद कुमार, हीरा लाल, इंद्र सिंह गांधी व भाजपा की प्रदेश सचिव पायल वैद्य ने भी गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि मीडिया के क्षेत्र में योगेन्द्र मोहन के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। आज के युवा पत्रकारों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

दैनिक जागरण ग्रुप के चेयरमैन योगेंद्र मोहन गुप्ता जी का निधन दुःखद है। उनका जाना पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। प्रार्थना करता हूँ कि प्रभु उन्हें अपने श्रीचरणों मे स्थान दें और दुःख की इस घड़ी में परिजनों को यह असहनीय पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें।@JagranNews pic.twitter.com/xSgJ4MLbBl— Suresh Bhardwaj (@SBhardwajBJP) October 15, 2021

वहीं, कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद किशन कपूर ने कहा कि योगेन्द्र मोहन ने मेहनत के बल दैनिक जागरण को शिखर तक पहुंचाया था। उनके निधन से जागरण परिवार को गहरा आघात लगा है। वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि पत्रकारिता क्षेत्र में योगेन्द्र मोहन का अहम योगदान रहा है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने योगेन्द्र मोहन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वहीं, पूर्व चुनाव आयुक्त केसी शर्मा ने कहा कि योगेन्द्र मोहन पत्रकारिता के स्तंभ थे। उनकी कई अन्य विषयों में भी रुचि थी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।
chat bot
आपका साथी