अवैध खनन करने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 ट्रैक्‍टर चालकों के खिलाफ दर्ज किया मामला

Himachal Police संतोषगढ़ नगर में पुलिस ने अवैध खनन करने पर 15 ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस अवैध खनन करने वालों के खिलाफ विभाग के साथ मिलकर कार्य करने में जुटी है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 09:33 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 09:33 AM (IST)
अवैध खनन करने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 ट्रैक्‍टर चालकों के खिलाफ दर्ज किया मामला
संतोषगढ़ नगर में पुलिस ने अवैध खनन करने पर 15 ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं।

ऊना, जागरण संवाददाता। Himachal Police, संतोषगढ़ नगर में पुलिस ने अवैध खनन करने पर 15 ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस अवैध खनन करने वालों के खिलाफ विभाग के साथ मिलकर कार्य करने में जुटी है। संतोषगढ़ नगर की स्वां नदी के बीच प्रतिबंध के बावजूद खनन किया जा रहा था। खनन विभाग को इसकी सूचना मिली तो संतोषगढ़ पुलिस चौकी के प्रभारी गुरमेल सिंह ने हेड कांस्टेबल अशोक कुमार को सहयोग के लिए भेजा। पुलिस ने नदी में 15 ट्रैक्टर चालकों को रोक लिया।

पुलिस ने सोमनाथ, इंद्रजीत निवासी सन्तोषगढ़, अभिषेक रिहल सनोली, गुरनाम सिंह तलवाड़ा नंगल, महेंद्र सिंह भल्लड़ी पंजाब, सुखविंद्र सिंह सनोली, कृष्ण देव तलवाड़ा नंगल, धर्मपाल डुकली नंगल, अवतार सिंह वरमला नंगल पंकज कुमार सनोली, राम सिंह सुखसाल, जितेंद्र कुमार सिंगा, प्रदीप कोहली अजौली नंगल, जोगिंद्र सिंह निवासी समतैन बिलासपुर व पंकज कुमार निवासी संतोषगढ़ के खिलाफ अवैध खनन करने पर मामला दर्ज किया। वहीं जिला खनन अधिकारी नीरज कांत ने बताया कि विभाग ने अवैध खनन करने वालों के खिलाफ पुलिस टीम को लेकर कार्रवाई की है।

मृतका के सुसराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का केस

ऊना। जिला मुख्यालय पर महिला पुलिस थाना में  होशियारपुर के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसकी बेटी की शादी 15 जून 2014 को ऊना जिले के एक व्यक्ति के साथ हुई थी।  शादी के कुछ दिन बाद ही उनकी बेटी का पति व परिवार वाले उसे दहेज के लिए तंग करने लगे। उसे मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताडि़त कर मारपीट करते थे। इस प्रताडऩा से तंग आकर उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। पिता ने अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए सुसराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी