धर्मशाला मैदान में पुलिस भर्ती का दसवां दिन आज, पारदर्शिता के साथ हो रही भर्ती

पुलिस कांस्टेबल के 293 पदों के लिए पुलिस मैदान धर्मशाला में चल रही भर्ती का आज दसवां दिन है। मौसम काफी ठंडा है। युवाओं को भर्ती होने के लिए ठंडा मौसम भी बाधा नहीं बन रहा है। युवा सुबह ही भर्ती होने के लि मैदान में पुहंच रहे हैं।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 08:28 AM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 08:28 AM (IST)
धर्मशाला मैदान में  पुलिस भर्ती का दसवां दिन आज, पारदर्शिता के साथ हो रही भर्ती
पुलिस मैदान धर्मशाला में चल रही भर्ती का आज दसवां दिन है।

धर्मशाला,जागरण संवाददाता। जिला कांगड़ा पुलिस कांस्टेबल के 293 पदों के लिए पुलिस मैदान धर्मशाला में चल रही भर्ती का आज दसवां दिन है। मौसम काफी ठंडा है। युवाओं को भर्ती होने के लिए ठंडा मौसम भी बाधा नहीं बन रहा है। युवा सुबह ही भर्ती होने के लि मैदान में पुहंच रहे हैं। वहीं, भर्ती के नौंवे दिन 670 युवाओं ने ग्राउंड पास किया, जबकि 507 युवा ग्राउंड पास नहीं कर पाए। ग्राउंड के लिए 1500 पुरुष उम्मीदवारों को बुलाया गया था, जिसमें 1178 उम्मीदवार परीक्षा के लिए पहुंचे थे। इस दौरान 21 अभ्यर्थी दस्तावेज सही न होने के कारण भर्ती प्रक्रिया में शामिल न हो सके व 670 उम्मीदवार शारीरिक क्षमता एवं दक्षता परीक्षा में सफल हुए, जबकि 507 ग्राउंड पास नहीं कर पाए। इसमें लंबाई के माप में 128, छाती के माप में 13, लंबी कूद में 82, ऊंची कूद में 215 व दौड़ में 48 अभ्यर्थी असफल हुए हैं।

इस दिन इतने उम्मीदवार हुए पास

पहले दिन की भर्ती में 1500 उम्मीदवारों में से 493 ने मैदान पास किया है। जबकि 931 उम्मीदवार फेल रहे। दूसरे दिन 478 उम्मीदवार शारीरिक क्षमता एवं दक्षता में सफल हुए। जबकि 411 मैदान में फेल हुए । भर्ती के तीसरे दिन 689 ने मैदान पास किया जबकि 492 मैदान पास नहीं कर सके। भर्ती के चौथे दिन 679 ने मैदान पास किया। पांचवें दिन 654 ने मैदान की बाधा को पार किया जबकि 524 पार नहीं कर पाए मैदान की बाधा। छठे दिन जबकि छठे दिन 524 भर्ती प्रक्रिया में सफल नहीं हो सके, जबकि 697 ने ग्राउंड पास किया। सातवें दिन 702 युवा मैदान प्रक्रिया में सफल रहे तो 134 युवा बाहर हो गए। पुलिस भर्ती के आठवें दिन 671 युवा पहली बाधा पार करने में सफल रहे हैं।

भर्ती प्रक्रिया में युवा दिखा रहे अपना दमखम

जिला पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डा. खुशहाल शर्मा ने बताया कि जिला कांगड़ा में चल रही भर्ती में पुलिस कांस्टेबल के 293 पद हैं। इसमें पुरुष कांस्टेबल के 205, महिला कांस्टेबल की 68 व पुरुष चालक के 20 पद हैं। इन पदों के लिए विभाग के पास 49 हजार 926 आवेदन प्राप्त हुए हैं। पुरुष कांस्टेबल के लिए 36 हजार 793 आवेदन प्राप्त हुए हैं। पुरुष चालक पद के लिए 1377, जबकि महिला कांस्टेबल पदों के लिए 11 हजार 756 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कोविड-19 प्रोटोकाल का भी ध्यान रखा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी