लगातार बिना मास्‍क पुलिस के हाथ लगे तो होगी गिरफ्तारी, प्रदेशभर में बढ़ाई सख्‍ती

हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे के अंदर 16 मई सुबह 8 बजे से 17 मई सुबह आठ बजे तक पुलिस ने मास्क न पहनने पर 442 चालान किए और 262500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। मास्क न पहनने पर 500 से 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 11:35 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 11:35 AM (IST)
लगातार बिना मास्‍क पुलिस के हाथ लगे तो होगी गिरफ्तारी, प्रदेशभर में बढ़ाई सख्‍ती
हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे के अंदर 442 चालान किए

शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Police, हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे के अंदर 16 मई सुबह 8 बजे से 17 मई सुबह आठ बजे तक पुलिस ने मास्क न पहनने पर 442 चालान किए और 2,62,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। मास्क न पहनने पर 500 से 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है। जो बार-बार नियम तोड़ेगा उसे गिरफ्तार करने साथ-साथ 5000 रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब सख्‍ती बढ़ा दी है।

बार-बार नियम तोड़ा तो होगी जेल

एसपी कानून व्‍यवस्‍था भगत ठाकुर का कहना है पुलिस उन लोगों के चालान कर रही है जो मास्क नहीं पहनते हैं। बार-बार अपराध किया तो जेल भी हो सकती है। अब नरमी का सवाल नहीं उठता है।

यह भी पढ़ें: अस्‍पताल देरी से जाने और लक्षणों की अनदेखी के कारण गंभीर हालत में पहुंच रहे मरीज, जानिए विशेषज्ञों की राय

24 घंटे में हुए चालान

जिला, चालान, जुर्माना बीबीएन, 71, 35500 बिलासपुर, 22, 14500 चंबा, 15, 7500 हमीरपुर, 29, 14500 कांगड़ा, 78, 51000 किन्नौर, 14, 7000 कुल्लू, 21, 12000 लाहुल, 0, 0 मंडी, 72, 25000 शिमला, 21, 14500 सिरमौर, 35, 14000 सोलन, 22, 14500 ऊना, 42, 24000 कुल, 442, 262500

यह भी पढ़ें: कांगड़ा में मां की मृत्यु के पांच दिन बाद कोरोना ने बेटे की भी ले ली जान, टांडा मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

ठियोग से 12 क्विंटल सरिया चुराने के आरोप में 5 गिरफ्तार

शिमला। उपमंडल ठियोग में 12 क्विंटल सरिया चोरी के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान  निशांत, विनोद टेकटा, साहिल, अनुज और अभिषेक के तौर पर की गई है। आरोपितों ने बीते 14 मई को ठियोग के खाशोधानों सड़क से चुरा लिया था। ठेकेदार ने सरकारी काम के लिए इस सरिया को उतारा था। लेबर की कमी के चलते काम समय पर शुरू नहीं हो पाया था। इसलिए सरिया कुछ दिनों से सड़क पर ही पड़ा हुआ था। इसी का फायदा उठाकर शातिर वहां से सारा माल गाड़ी में भरकर ले गए थे। ठेकेदार मंगनी राम चौहान ने इसकी शिकायत ठियोग थाना पुलिस में दर्ज करवाई थी। पुलिस को दी शिकायत में ठेकेदार ने कहा था कि इस सरिए की किमत साठ हजार रुपए है। पुलिस ने जांच के लिए टीम गठित की और तीन दिनों के भीतर ही सारा माल बरामद कर लिया है। पुलिस ने सभी पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: कोरोना को हराने लगा हौसला, हिमाचल में कर्फ्यू के दौरान स्‍वस्‍थ होने की दर 75.50 फीसद हुई, देखिए आंकड़े

chat bot
आपका साथी