कोरोना के खिलाफ जंग में डटे हिमाचल पुलिस के जवान, अब तक 2750 आए संक्रमण की चपेट में

Himachal Police हिमाचल पुलिस के फ्रंट लाइन वर्कर कोरोना के खिलाफ जंग में डटे हुए हैं। कोरोना काल में 2750 कर्मचारी व अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 2161 स्वस्थ हो गए हैं जबकि 577 होम आइसोलेट हैं। इस वैश्विक महामारी में पांच कर्मी जान गवां चुके हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 10:24 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 10:24 AM (IST)
कोरोना के खिलाफ जंग में डटे हिमाचल पुलिस के जवान, अब तक 2750 आए संक्रमण की चपेट में
हिमाचल पुलिस के फ्रंट लाइन वर्कर कोरोना के खिलाफ जंग में डटे हुए हैं।

शिमला, रमेश सिंगटा। Himachal Police, हिमाचल पुलिस के फ्रंट लाइन वर्कर कोरोना के खिलाफ जंग में डटे हुए हैं। कोरोना काल में 2750 कर्मचारी व अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 2161 स्वस्थ हो गए हैं, जबकि 577 होम आइसोलेट हैं। इस वैश्विक महामारी में पांच कर्मी जान गवां चुके हैं। पहली लहर हो या दूसरी पुलिस लगातार जनसेवा में जुटी रही। यही नहीं महिला कर्मियों ने भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संकटकाल में लोगों की मदद की है।

इनकी हुई मौत

कोरोना से तीसरी आइआरबी पंडोह में कार्यरत एचएचसी धमेश्वर, पांचवी आइआरबी बस्सी में एएसआइ चंद्रशेखर, सोलन में कार्यरत स्वीपर नंदा देवी, जुंगा में कार्यरत कुक रामलाल व मंडी में बार्बर घनश्याम की मौत हो गई। पहली मौत पिछले साल नवंबर में हुई थी।

यह भी पढ़ें: कोविड वैक्‍सीनेशन के बाद कुछ समय के लिए डाउन होती है इम्‍यूनिटी, जानिए किस तरह बरतें सावधानी

यह भी पढ़ें: उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए कोरोना ज्यादा खतरनाक, 35 फीसद पहाड़ी लोग भी इसकी चपेट में, जानिए बचाव के उपाय

24 घंटे में आए 26 पॉजिटिव

पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में 26 पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सात पुलिस कर्मचारी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

पुलिस कर्मियों की स्थिति पुलिस जिला, नए पॉजिटिव, कुल पॉजिटिव, स्वस्थ, होम आइसोलेट बीबीएन, 0, 99, 92, 9 बिलासपुर, 0, 149, 135, 14 चंबा, 1, 107, 85, 19 हमीपुर  3, 92, 74, 17 कांगड़ा, 4, 241, 161, 79 किन्नौर,0,65,57,8 लाहुल,1,50,42,8 कुल्लू,0,67,50,17 मंडी,3,196,167,28 शिमला,1,267,220,47 सिरमौर,1,160,105,55 सोलन,3,114,83,30 ऊना,0,84,72,12 सशस्त्र बटालियन एचपी,1,18,5,12 पहली आइआरबी,0,105,80्र25 दूसरी आइआरबी,2,116,78,38 तीसरी,2,271,252,18 चौथी,3,146,86,60 पांचवी,1,65,45, 19 छठी,0,109,64,45 सीआइडी,0,53,52,1 सीटीएस,0,36,26,8 टीटीआर,0,4,2,2 पीटीसी,0,123,115,8 पीएचक्यू,0,13,13,00 कुल,26,2161,2161,577

अधिकांश को कोरोना वैक्‍सीन लग चुकी

एसपी कानून व्यवस्था भगत ठाकुर का कहना है कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे पुलिस कर्मियों में से ज्यादातर अब स्वस्थ हो गए हैं। अच्छी बात यह कि अधिकांश को कोरोना वैक्सीन लग गई है।

यह भी पढ़ें: Himachal Coronavirus Update: कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर में सुधार, मौत का आंकड़ा बढ़ा

यह भी पढ़ें: हिमाचल में अब चेरी के साथ सेब और सब्‍ज‍ियां खरीदने भी खेतों में पहुंचेंगी नामी कंपनियां, पढ़ें खबर

chat bot
आपका साथी