झगड़े के आरोपित से सांठगांठ करने पर हिमाचल पुलिस का एएसआइ गिरफ्तार, तीन दिन के रिमांड पर भेजा

कुल्लू में दो लोगों के भीच हुए झगड़े को दबाने के प्रयास में एएसआई पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 03:06 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 03:06 PM (IST)
झगड़े के आरोपित से सांठगांठ करने पर हिमाचल पुलिस का एएसआइ गिरफ्तार, तीन दिन के रिमांड पर भेजा
झगड़े के आरोपित से सांठगांठ करने पर हिमाचल पुलिस का एएसआइ गिरफ्तार, तीन दिन के रिमांड पर भेजा

कुल्लू, जेएनएन। कुल्लू में दो लोगों के भीच हुए झगड़े को दबाने के प्रयास में एएसआई पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसआइ पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुतक़बिक एएसआई ने पहली फरवरी 2020 को दो लोगों में हुए आपसी झगड़े में सांठगांठ कर मामले को प्रभावित करने की कोशिश की है। इसी आधार पर पुलिस ने एएसआइ के खिलाफ कुल्लू थाना में भ्रष्टाचार की धारा 7,8 और 13 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया आरोपित एएसआइ को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

chat bot
आपका साथी