शिमला में सेब आढ़तियों को डेढ़ करोड़ का चूना लगाने वाला शातिर महाराष्‍ट्र से गिरफ्तार, पैसे मांगने पर देता था धमकी

Himachal Police Arrest Fraud सेब सीजन में आढ़तियों को चूना लगाने वाले कमीशन एजेंट को शिमला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शातिर ने हिमाचल के चार आढ़तियों को डेढ़ करोड़ रुपये का चूना लगाया था। पुलिस ने आरोपित को महाराष्ट्र के औरंगाबाद से गिरफ्तार किया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 12:29 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 12:32 PM (IST)
शिमला में सेब आढ़तियों को डेढ़ करोड़ का चूना लगाने वाला शातिर महाराष्‍ट्र से गिरफ्तार, पैसे मांगने पर देता था धमकी
सेब सीजन में आढ़तियों को चूना लगाने वाले कमीशन एजेंट को शिमला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Police Arrest Fraud, सेब सीजन में आढ़तियों को चूना लगाने वाले कमीशन एजेंट को शिमला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शातिर ने हिमाचल के चार आढ़तियों को डेढ़ करोड़ रुपये का चूना लगाया था। पुलिस ने आरोपित को महाराष्ट्र के औरंगाबाद से गिरफ्तार किया है। उसे गिरफ्तार कर शिमला लाया जा रहा है। पेशे से कारोबारी आरोपित के विरुद्ध शिमला के रोहड़ू और कुमारसेन पुलिस स्टेशन में ठगी के दो मामले दर्ज हैं। आरोपित की पहचान 35 वर्षीय शाहिद शफीक के रूप में हुई है और वह सैफ फ्रूट एंड वेजिटेबल कमीशन एजेंट एंड सप्लायर नाम की फर्म का मालिक है।

यह भी पढ़ें: शिमला में पुलिस ने युवाओं को चरस सप्लाई करने वाला तस्कर किया गिरफ्तार, नाकाबंदी कर की कार्रवाई

आरोपित ने ऊपरी शिमला के चार आढ़तियों से सेब खरीद का 1.49 करोड़ रुपये नहीं चुकाया है। इतना ही नहीं आरोपित द्वारा आढ़तियों को यह रकम मांगने पर धमकी भी दी जा रही थी। आढ़तियों ने उनके साथ हुई धोखाधड़ी को लेकर मामला दर्ज करवाकर पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई थी।

यह भी पढ़ें: धर्मशाला पुलिस टीम ने सगे भाई चरस समेत पकड़े, खनियारा में गश्‍त के दौरान की कार्रवाई

शिमला के कुमारसेन पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के मुताबिक मां भगवती फ्रूट ट्रेडर्स ने आरोपित की फर्म को सेब के 15 ट्रक की सप्लाई की थी। आरोपित ने खरीदे गए सेब का 85 लाख का भुगतान नहीं किया था। इसी तरह रोहड़ू पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में तीन स्थानीय आढ़तियों ने आरोपित पर 64 लाख रुपये का चूना लगाने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इन आढ़तियों ने सेब की 5100 पेटियां आरोपित की फर्म को बेची थीं। शिमला पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि ठगी के आरोपित को महाराष्ट्र के औरंगाबाद से गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: जिला कांगड़ा के अति दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में दस साल बाद छंटेगा अंधेरा, हेलिकाप्‍टर से पहुंचाए सोलर पैनल

chat bot
आपका साथी