हिमाचल पुलिस ने उत्तराखंड से गिरफ्तार किया चिट्टा तस्‍कर, सीमावर्ती क्षेत्र में करता था नशे की सप्‍लाई

Himachal Police Arrest Chitta Smuggler हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला की नेरवा पुलिस ने क्षेत्र में चिट्टा सप्लाई करने वाले एक शातिर को उत्तराखंड के विकासनगर से गिरफ्तार किया है। नेरवा पुलिस टीम ने असलम निवासी कुंजा विकासनगर उत्तराखंड को उसके घर से गिरफ्तार किया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 02:19 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 02:19 PM (IST)
हिमाचल पुलिस ने उत्तराखंड से गिरफ्तार किया चिट्टा तस्‍कर, सीमावर्ती क्षेत्र में करता था नशे की सप्‍लाई
नेरवा पुलिस ने क्षेत्र में चिट्टा सप्लाई करने वाले एक शातिर को उत्तराखंड के विकासनगर से गिरफ्तार किया है।

नेरवा, क्षितिज सूद। Himachal Police Arrest Chitta Smuggler, हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला की नेरवा पुलिस ने क्षेत्र में चिट्टा सप्लाई करने वाले एक शातिर को उत्तराखंड के विकासनगर से गिरफ्तार किया है। नेरवा पुलिस टीम ने असलम निवासी कुंजा विकासनगर उत्तराखंड को उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस को मिली इस सफलता के बाद क्षेत्र में सक्रिय चिट्टा गिरोह का भंडाफोड़ होने की संभावना जताई जा रही है। 15 सितंबर को नेरवा पुलिस ने रांओ (माधाना) निवासी युवक महेश्वर कुमार को करीब सवा चार ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था, जिसे बाद में अदालत ने दो चरणों में छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था।

इस युवक ने रिमांड के दौरान पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह कुंजा (विकासनगर) निवासी असलम से चिट्टा लाकर नेरवा में बेचता था। युवक के इस बयान पर हरकत में आते हुए नेरवा पुलिस की एक टीम एएसआइ संजय कुमार के नेतृत्व में गठित की गई, इसमें हेड कांस्टेबल रमेश पंवार, कांस्टेबल समीर, हरीश व प्रवीण को शामिल किया गया। इस टीम ने रविवार को शातिर के घर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर नेरवा थाना पहुंचाया। यहां एनडी एंड पीएस की धारा 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

नेरवा थाना में औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपित को सोमवार शाम तक चौपाल अदालत में पेश किया जाएगा। एसडीपीओ चौपाल राज कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा हिरासत में लिए गए आरोपित से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि यह व्यक्ति क्षेत्र के किन किन लोगों को चिट्टे की सप्लाई करता था और इसके किन किन लोगों से तार जुड़े हैं।

आरोपित बड़ी चालाकी से उत्‍तराखंड से हिमाचल में नशे की खेप सप्‍लाई कर रहा था। पुलिस ने आखिरक इसे अपने चंगुल में फंसा लिया है। अब नशा माफ‍िया के नेटवर्क का भंडाफोड़ होने की संभावना बन रही है।

chat bot
आपका साथी