डोगरा रेजिमेंटल सेंटर फैजाबाद में हिमाचल के खिलाडिय़ों का ट्रायल 15 से

जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक मेजर रघुबीर ङ्क्षसह ने बताया कि डोगरा रेजिमेंटल सेंटर फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) में ब्वॉयज स्पोट््र्स कंपनी में हैंडबॉल के लिए 11 से 14 वर्ष के लड़कों के चयन रैली का आयोजन होगा। इसका आयोजन 15 से 18 मार्च तक किया जाएगा।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 04:55 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 04:55 PM (IST)
डोगरा रेजिमेंटल सेंटर फैजाबाद में हिमाचल के खिलाडिय़ों का ट्रायल 15 से
हैंडबाल खेल का प्रतीकात्मक फोटो। जागरण आर्काइव

कांगड़ा, जेएनएन। डोगरा रेजिमेंटल सेंटर फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) में ब्वॉयज स्पोट््र्स  कंपनी में हैंडबॉल के लिए 11 से 14 वर्ष के लड़कों के चयन रैली का आयोजन होगा। इसका आयोजन 15 से 18 मार्च तक किया जाएगा। ऊना जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक मेजर रघुबीर सिंह ने बताया कि चयनित खिलाडिय़ों को उच्च स्तर की खेल सुविधाएं प्रदान की जाएंगी ताकि वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने योग्य बन सकें। जो बच्चे सेना में भर्ती होने की शर्त पूरी करेंगे, उन्हें 18 साल की आयु पूर्ण होने पर सेना में भर्ती किया जाएगा। मेजर रघबीर सिंह ने बताया कि रैली में हिमाचल प्रदेश, जम्मू व पंजाब के गुरदासपुर, रोपड़ और नवांशहर जिलों से संबंधित हिंदू बालक पात्र होंगे। भर्ती में डोगरा क्षेत्र के ही प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। प्रतिभागी न्यूनतम छठी कक्षा उत्तीर्ण हो और उसे हिंदी व अंग्रेजी का ज्ञान होना अनिवार्य है।

यह है लंबाई व वजन का मापदंड

रघुबीर ङ्क्षसह ने बताया कि 11 वर्ष के प्रतिभागी के लिए लंबाई 151 सेमी. व वजन 37 किलोग्राम निर्धारित किया गया है। 12 वर्षीय प्रतिभागी के लिए लंबाई 153 सेमी. व वजन 42 किलो, 13 वर्षीय प्रतिभागी के लिए लंबाई 156 सेमी. व वजन 44 किलो और 14 वर्षीय प्रतिभागी के लिए लंबाई 159 सेमी. व वजन 48 किलोग्राम निर्धारित किया गया है। चयन के लिए लंबे खिलाडिय़ों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा शारीरिक टेस्ट में 800 मीटर दौड़, 30 मीटर स्प्रिट, 10 मीटर शटल, बाह जंप, वर्टिकल जंप, बाल खो और शारीरिक लचकता सहित अन्य शामिल हैं। मेडिकल टेस्ट के लिए प्रतिभागी फ्लैट फुट, नॉक नी व कलर ब्लाइंड न हो।

chat bot
आपका साथी