हिमाचल में बंदिशें कम होने पर लापरवाह हुए लोग, पुलिस ने रिकॉर्ड 16 हजार लोगों के चालान किए, पढ़ें खबर
Himachal People Negligence हिमाचल प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू में मास्क न पहनने वालों की संख्या घटने की बजाय बढ़ रही है। मास्क न पहनना जान पर भारी पड़ सकता है। सरकार ने भले ही पाबंदियां हटा दी हैं लेकिन लोगों खासकर पर्यटकों की लापरवाही संक्रमण फैला सकती है।
शिमला, रमेश सिंगटा। Himachal People Negligence, हिमाचल प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू में मास्क न पहनने वालों की संख्या घटने की बजाय बढ़ रही है। मास्क न पहनना जान पर भारी पड़ सकता है। सरकार ने भले ही पाबंदियां हटा दी हैं, लेकिन लोगों खासकर पर्यटकों की लापरवाही संक्रमण फैला सकती है। पुलिस का अब चालान काटने की बजाय जागरूक करने की ओर है। सात मई से 20 जून तक मास्क न पहनने के प्रदेश में सबसे ज्यादा चालान कांगड़ा में हुए हैं। दूसरे स्थान पर पुलिस जिला बद्दी और तीसरे स्थान पर मंडी जिला रहा है। सभी जिलों में कुल 16628 चालान किए गए हैं। इनमें 97 लाख का जुर्माना वसूला गया है। जल्द ही जुर्माना एक करोड़ पार हो जाएगा।
इसके अलावा बिना अनुमति के आयोजित शादियों में से 84 की पुलिस ने चकिंग की। इनमें सात एफआइआर दर्ज की। 16 चालान किए, जबकि 80500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
वाहनों के चालान
पहले वाहनों के चालान ज्यादा हो रहे थे, तब वाहनों की अवाजाही पर रोक थी। रोक हटने के बाद अब इनमें कोविड-19 के निर्देशों की उल्लंना के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं, जबकि बाजार में शारीरिक दूरी के नियमों की उल्लंघना के 1612 चालान हुए हैं। इनमें 1708150 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इनमें कुल 47 मामले दर्ज किए हैं।
शादियों में हुई नियमों की अवहेलना
बिना अनुमति के आयोजित की गई 84 शादियों की पुलिस ने चेकिंग की ।इस दौरान तय संख्या से अधिक लोगों की भीड़ जुटाने के आरोप में सात एफआईआर दर्ज की और 16 चालान किए गए। जबकि 80500 रुपये जुर्माना लगाया। प्रदेश भर में 2675 शादियों की प्रशासन से अनुमति ली गई ।यह अनुमति उपायुक्त और एसडीएम के माध्यम से दी गई। इनमें से 1897 की पुलिस ने चेकिंग की, इनमें भी नियमों की उल्लंघना की गई। इस के आरोप में 34आयोजनकर्ताओं के चालान किए गए और दो एफआईआर दर्ज की गई। जबकि 137000 रुपये जुर्माना लगाया गया।
अब तक कहां कितने चालान
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
एसपी कानून व्यवस्था भगत ठाकुर का कहना है वाहनों की आवाजाही से पाबंदी हटी है। इस कारण चालान होने न के बराबर हो गए हैं। लेकिन मास्क के चालान हो रहे हैं। पर्यटकों के लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए, अन्यथा पुलिस कानून सख्ती करेगी। अगर बार- बार जुर्म दोहराया तो आठ दिन की जेल की हवा खानी पड़ेगी और पांच हजार तक का जुर्माना होगा।