Himachal Panchayat Election: हिमाचल में ठंड के कारण पंचायत चुनाव में मतदान की धीमी रफ्तार, देखिए आंकड़ा

Himachal Panchayat Election हिमाचल प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के पहले पहले चरण में रविवार को मतदान धीमी गति से चल रहा है। मतदान सुबह आठ बजे से आरंभ हो गया। लेकिन सर्द माहौल के कारण शुरू से ही मतदाताओं की मतदान केंद्रों में भीड़ नहीं जुटी।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 11:59 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 11:59 AM (IST)
Himachal Panchayat Election: हिमाचल में ठंड के कारण पंचायत चुनाव में मतदान की धीमी रफ्तार, देखिए आंकड़ा
हिमाचल में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के पहले पहले चरण में रविवार को मतदान धीमी गति से चल रहा है।

शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के पहले पहले चरण में रविवार को मतदान धीमी गति से चल रहा है। मतदान सुबह आठ बजे से आरंभ हो गया। लेकिन सर्द माहौल के कारण शुरू से ही मतदाताओं की मतदान केंद्रों में भीड़ नहीं जुटी। दो घंटों के दौरान पूरे प्रदेश से केवल दस फीसद मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन अधिकारी संजीव महाजन ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कहीं से भी कोई गड़बड़ी होने की कोई सूचना नहीं है।

मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोपहर तक प्रतिशतता बढ़ जाएगी। लोग घरों से दिन को ही बाहर निकलेंगे। इस बार तीन चरणों में मतदान हो रहा है। पहले चरण में 1227 पंचायतों में मतदान आरंभ हुआ। यह शाम चार बजे तक चलेगा। दूसरे चरण में 1208 पंचायतों और तीसरे तीसरे चरण में 1137 पंचायतों में लोग अपने नुमाइंदे चुनेंगे। चुनाव के लिए पुलिस ने कड़े सुरक्षा प्रबंध कर रखे हें। कुल बारह हजार पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। यह बूथों पर सुबह से ही तैनात हैं। चुनाव आयोग ने निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।

chat bot
आपका साथी