Himachal Panchayat Election: अंबोटा में सबसे ज्यादा व सुमारा पंचायत में सबसे कम मतदाता, पढ़ें खबर

Himachal Panchayat Election हिमाचल प्रदेश में में ऊना की अंबोटा पंचायत में सबसे ज्यादा 4353 वोटर हैं जबकि किन्नौर जिले की पूह क्षेत्र की सुमारा पंचायत सबसे कम मात्र 167 वोटर हैं। प्रदेश में 17 जनवरी को पहले चरण में 1227 पंचायतों में मतदान होगा।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 09:11 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 09:11 AM (IST)
Himachal Panchayat Election: अंबोटा में सबसे ज्यादा व सुमारा पंचायत में सबसे कम मतदाता, पढ़ें खबर
हिमाचल प्रदेश में में ऊना की अंबोटा पंचायत में सबसे ज्यादा 4353 वोटर हैं

शिमला, धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में में ऊना की अंबोटा पंचायत में सबसे ज्यादा 4353 वोटर हैं, जबकि किन्नौर जिले की पूह क्षेत्र की सुमारा पंचायत सबसे कम मात्र 167 वोटर हैं। प्रदेश में 17 जनवरी को पहले चरण में 1227, 19 जनवरी को दूसरे में 1208 व 21 जनवरी को तीसरे में 1137 पंचायतों में मतदान होगा। यहां पंचायत वार्ड सदस्य, उपप्रधान, प्रधान, पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्य के पद के लिए चुनाव होगा।

कब थमेगा दूसरे व तीसरे चरण का चुनाव प्रचार

दूसरे चरण का मतदान 19 जनवरी को होगा। इसके लिए 17 जनवरी को शाम चार बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। जबकि तीसरे चरण का मतदान 21 जनवरी को होगा। इसके लिए चुनाव प्रचार 17 जनवरी शाम चार बजे बंद हो जाएगा।

102 पंचायतों का पैनल चुना गया है निर्विरोध

प्रदेश में 120 पंचायतों में पूरा पैनल यानी वार्ड सदस्य से लेकर उपप्रधान, प्रधान तक पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इनके अलावा 29 पंचायतें ऐसी हैं, जहां केवल प्रधान निर्विरोध चुने गए हैं। 54 पंचायत समिति भी पहले चुन ली गई हैं। पंचायत समिति सदस्यों की कुल संख्या 1692 है।

यह भी पढ़ें: Panchayat Chunav: यहां कोहरे व ठंड के बीच मतदान को निकले लोग, सुबह ही लगी लंबी लाइनें, देखिए तस्‍वीरें

यह भी पढ़ें: IN PICS: कड़ाके की ठंड के बीच युवाओं सहित बुजुर्गों में मतदान के लिए उत्साह, मतदान केंद्रों पर लगी लाइनें

कहां-कब कितनी पंचायतों में मतदान जिला, 17 जनवरी को,19 जनवरी को,21 जनवरी को, कुल पंचायतें बिलासपुर,60,60,56,176 चंबा,114,112,83,309 हमीरपुर,85,82,81,248 कांगड़ा,276,274,264,814 किन्नौर,26,23,24,73 कुल्लू,81,78,76,235 लाहुल-स्पीति,02,00,00,02 मंडी,190,188,181,559 शिमला,138,139,135,412 सिरमौर,87,88,84,259 सोलन,82,82,76,240 ऊना,86,82,77,245 कुल,1227,1208,1137,3583

किस चरण के लिए कितनी पोलिंग पार्टियां जिला,पहला,दूसरा,तीसरा बिलासपुर,424,388,328 चंबा,672,638,461 हमीरपुर,503,476,457 कांगड़ा,1708,1612,1482 किन्नौर,146,121,122 कुल्लू,485,458,444    लाहुल स्पीति,12,00,00 मंडी,1154,1094,1023 शिमला,820,769,713 सिरमौर,567,540,494 सोलन,540,540,464 ऊना,562,524,469 कुल,7593,7160,6457

पंचायतों में मतदाता जिला, सर्वाधिक मतदाता, सबसे कम मतदाता बिलासपुर,बरमाणा 3675,तरसूह 687 चंबा,सनूह, 3043,ग्रोंदा 432 हमीरपुर,धमरोह 3219,चडिय़ां दी धार 571 कांगड़ा,हलेड़कला 3599, मरियां 231 किन्नौर, कोठी 2039, सुमारा 167 स्पीति, काजा 1117,हुल 322 मंडी, भांबला 3747,शालग 408 शिमला,टिक्कर 2799,नला 357 सिरमौर,कालाअंब 3627, भेला 447 सोलन, टकसाल 3914,सरमा 598 ऊना, अंबोटा 4353, उदयपुर 441

chat bot
आपका साथी