Panchayat Chunav: मतदान में पुरुष आगे, ब्लॉक वार धर्मशाला व सुलह पीछे, देखिए आंकड़ा

Panchayat Chunav Percentage दोपहर 12 बजे तक आए आंकड़ों के मुताबिक कांगड़ा में अभी तक कुल एक लाख दो हजार 741 लोगों ने अपने मतदाधिकार का प्रयोग कर लिया है। जिला में अभी तक 24.90 फीसद मतदान हुआ है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 01:24 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 01:24 PM (IST)
Panchayat Chunav: मतदान में पुरुष आगे, ब्लॉक वार धर्मशाला व सुलह पीछे, देखिए आंकड़ा
दोपहर 12 बजे तक कांगड़ा में एक लाख दो हजार 741 लोगों ने अपने मतधिकार का प्रयोग कर लिया है।

धर्मशाला, जेएनएन। Panchayat Chunav Percentage, जिला कांगड़ा में पहले चरण के लिए 276 पंचायतों के लिए चल रही मतदान प्रक्रिया में कांगड़ा पुरुष वोट डालने में अभी महिलाओं से आगे ही चल रहे हैं। जिला कांगड़ा की 276 पंचायतों के 1714 वार्डों में वोट डाले जा रहे हैं, जबकि पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों में से दोपहर 12 बजे तक आए आंकड़ों के मुताबिक कांगड़ा में अभी तक कुल एक लाख दो हजार 741 लोगों ने अपने मतदाधिकार का प्रयोग कर लिया है। जिला में अभी तक 24.90 फीसद मतदान हुआ है। जिसमें पुरुष मतदाता ज्यादा हैं। अभी तक पुरुष 53,416 यानि 26 फीसद ने वोट डाला है, जबकि 49,325 यानि 23.80 फीसद महिलाओं ने मतदान किया है।

विकास खंड वार मतदान प्रतिशतता की बात की जाए तो धर्मशाला व सुलह अभी भी पीछे ही चल रहे हैं। विकास खंड कांगड़ा में 17.3 फीसद मतदान 12 बजे तक हुआ है। अन्य ब्लॉकों की बात की जाएं तो बैजनाथ 31 फीसद, भवारना 35.6, देहरा 32, धर्मशाला 10.8, फतेहपुर 17.9, इंदौरा 28.2, लंबागांव में 25.7, नगरोटा बगवां 18.8, नगरोटा सूरियां 24.8, नूरपुर 26.4, पंचरुखी 33.6, परागपुर 32.7, रैत 23.3 व सुलह विकास खंड के तहत आने वाली पंचायतों में 15.6 फीसद मतदान हुआ।

chat bot
आपका साथी