मोदी को अपनी उपलब्धियां बताएगी जयराम सरकार

जयराम सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिमाचल आएंगे। मंडी में मेगा कार्यक्रम प्रस्तावित है। पीएम मोदी के समक्ष जयराम सरकार चार साल की उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगी। कार्यक्रम में मोदी के संबोधन से भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए मिशन रिपीट का बिगुल फूंकेगी।

By Neeraj Kumar AzadEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 08:45 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 08:45 PM (IST)
मोदी को अपनी उपलब्धियां बताएगी जयराम सरकार
मोदी को अपनी उपलब्धियां बताएगी जयराम सरकार।

शिमला,राज्य ब्यूरो। जयराम सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिमाचल आएंगे। मंडी में मेगा कार्यक्रम प्रस्तावित है। पीएम मोदी के समक्ष जयराम सरकार चार साल की उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगी। कार्यक्रम में मोदी के संबोधन से भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए मिशन रिपीट का बिगुल फूंकेगी।

मोदी के दौरे की तैयारियों को लेकर सोमवार को शिमला स्थित राज्य सचिवालय में मुख्य सचिव राम सुभाग ङ्क्षसह की अध्यक्षता में सचिव स्तर के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें मंडी में होने वाले कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों में हुए विकास कार्यों को प्रदर्शित करने के मुद्दे पर चर्चा हुई। माना जा रहा है कि मंडी में होने वाले कार्यक्रम में बिलासपुर में एम्स, लाहुल-स्पीति के प्रवेश द्वार पर बनी अटल रोहतांग सुरंग के अतिरिक्त कोरोना टीकाकरण में सरकार की उपलब्धि, हर घर नल-नल में जल, 96 हजार करोड़ के प्रस्तावित औद्योगिक निवेश के तहत दूसरी ग्राउंड ब्रेङ्क्षकग सेरेमनी के तहत होने वाले 15 हजार करोड़ से अधिक के निवेश और केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत किए कार्यों का प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया जाएगा। प्रदेश में 2022 में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को शिमला नगर निगम के चुनाव की परीक्षा देनी है।

मोदी ने नंबर वन बनने पर दी हिमाचल को बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश में सभी पात्र लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज देने में देश का पहला राज्य बनने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कोविड के खिलाफ लड़ाई में हिमाचलवासियों ने पूरे देश के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। लोगों का यही जज्बा इस लड़ाई में न्यू इंडिया को नई ताकत देगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वैक्सीनेशन की दूसरी डोज में नंबर वन बनने पर ट््वीट किया था, जिसके जवाब में मोदी की ओर से बधाई संदेश दिया गया है।

chat bot
आपका साथी