हिमाचल से दिल्ली सहित अन्य जगहों के लिए लग्जरी बस सेवा बहाल, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Himachal Luxury Bus Service हिमाचल सरकार ने दिल्ली सहित पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ व उत्तराखंड के लिए लग्जरी बस सेवा बहाल कर दी है। हिमाचल पथ परिवहन निगम की 50 और वैट लीज पर चलने वाली 30 लग्जरी बसों को चलाने का निर्णय लिया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 07 Jan 2021 08:56 AM (IST) Updated:Thu, 07 Jan 2021 08:56 AM (IST)
हिमाचल से दिल्ली सहित अन्य जगहों के लिए लग्जरी बस सेवा बहाल, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
हिमाचल सरकार ने दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ व उत्तराखंड के लिए लग्जरी बस सेवा बहाल कर दी है।

शिमला/धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Luxury Bus Service, हिमाचल सरकार ने दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ व उत्तराखंड के लिए लग्जरी बस सेवा बहाल कर दी है। हिमाचल पथ परिवहन निगम की 50 और वैट लीज पर चलने वाली 30 लग्जरी बसों को चलाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में निगम प्रबंधन को निर्देश जारी कर दिए हैं। कोरोना के कारण बस सेवा बंद कर दी गई थी। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि पर्यटन गतिविधियों को देखते हुए बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। अधिकारियों को निर्देश जारी करने के लिए कहा गया है। सामान्य बसों को कोविड नियमों का ध्यान रखते हुए चलाने के लिए कहा गया है। कोरोना वायरस के मामले आने की शुरुआत में सरकार ने लग्‍जरी बस सेवा बंद कर दी थी।

लग्‍जरी बस सेवा शुरू होने से पर्यटन व्‍यवसायियों के लिए राहत की खबर है। अब प्रदेश में पर्यटकों की आमद और बढ़ेगी। टूरिज्‍म एजेंसियों के माध्‍यम से पर्यटक एक साथ तीस से चालीस की संख्‍या में घूमने के लिए आते हैं। लग्‍जरी बस सेवा शुरू होने से इन्‍हें सुविधा मिलेगी व प्रदेश में पर्यटन कारोबार भी चमकने लगेगा।

क्रिसमस के बाद से हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्‍थलों पर रौनक लौट आई है। 2020 में बाकी लगभग पूरा साल पर्यटन कारोबार शून्‍य रहा। लेकिन नए साल के जश्‍न और ताजा बर्फबारी ने पर्यटन कारोबार को बूस्‍ट दिया है। रोजाना हजारों पर्यटक वाहन हिमाचल में पहुंच रहे हैं।

chat bot
आपका साथी