हिमाचल प्रदेश में 50 फीसद आक्युपेंसी के साथ सात जून के बाद बहाल हो सकती है परिवहन सेवा

Himachal Pradesh Unlock हिमाचल प्रदेश में परिवहन सेवाएं सात जून के बाद बहाल हो सकती हैं। इनमें 50 फीसद आक्युपेंसी के साथ सरकार आवाजाही की अनुमति दे सकती है। अभी बसें भी नहीं चलेंगी। सरकार इस संबंध में समाज के सभी वर्गों संबंधित विभागों अधिकारियों से फीडबैक ले रही है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 29 May 2021 07:26 AM (IST) Updated:Sat, 29 May 2021 07:26 AM (IST)
हिमाचल प्रदेश में 50 फीसद आक्युपेंसी के साथ सात जून के बाद बहाल हो सकती है परिवहन सेवा
हिमाचल प्रदेश में परिवहन सेवाएं सात जून के बाद बहाल हो सकती हैं।

शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Pradesh Unlock, हिमाचल प्रदेश में परिवहन सेवाएं सात जून के बाद बहाल हो सकती हैं। इनमें 50 फीसद आक्युपेंसी के साथ सरकार आवाजाही की अनुमति दे सकती है। अभी बसें भी नहीं चलेंगी। सरकार इस संबंध में समाज के सभी वर्गों संबंधित विभागों ,अधिकारियों से फीडबैक ले रही है। हालांकि  लोगों को उम्मीद थी कि पहली जून से परिवहन सेवाएं फिर से शुरू हो जाएगी, लेकिन अभी इसके लिए इंतजार करना होगा। फिलहाल परिवहन सेवाएं पूरी तरह से बंद है। केवल आपात स्थिति में ही 50 फीसद क्षमता के साथ वाहन चलाए जा सकते हैं, लेकिन इनमें क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने के मामले सामने आ रहे हैं अब तक ऐसे सैकड़ों वाहनों का पुलिस चालान कर चुकी है। नियम तोडऩे वालों पर जुर्माना भी लगाया गया है और कानूनी कार्रवाई भी की गई है।

परिवहन विभाग के निदेशक अनुपम कश्‍यप का कहना है परिवहन सेवाएं दोबारा शुरू होंगी या नहीं इसका फैसला सरकार और उच्च स्तरीय अथारिटी लेगी। इसके लिए स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन लगातार मानिटरिंग कर रहे हैं हम क्रियान्वयन एजेंसी है। जो भी सरकार के आदेश आएंगे उनकी हर हाल में  अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी।

हिमाचल पथ परिवहन निगम के महाप्रबंधक पंकज सिंघल का कहना है हमें सरकारी बसें दोबारा शुरू करने के लिए दो से तीन दिन का वक्त चाहिए। अभी सरकार की तरफ से तैयार रहने के कोई आदेश नहीं मिले हैं। जैसे ही सरकार के अगले आदेश आएंगे, उन पर तत्काल अमल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Himachal Weather Update: आज से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, छह जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें: मुख्‍यमंत्री ने अधिकारियों को दी चेतावनी, घोषणाओं को गंभीरता से लेें, ठेकेदारों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई

यह भी पढ़ें: हिमाचल में कोरोना कर्फ्यू के दौरान दस हजार लोगों ने तोड़े नियम, अनलाक में भी मास्‍क रहेगा जरूरी

यह भी पढ़ें: ईंटों की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ एक्‍साइज अधिकारियों की बड़ी कार्रवाई, 13 के खिलाफ मामले दर्ज

chat bot
आपका साथी