पद्दोन्नति प्रक्रिया में अब नहीं होगी देरी, मार्च में बन जाएगा पूरे साल के लिए पैनल, पढ़ें पूरा मामला

Himachal Education Department पद्दोन्नति की राह ताक रहे हजारों शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें वरिष्ठता सूची जानने के लिए बार बार शिक्षा निदेशालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। शिक्षा विभाग पद्दोन्नति की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करने जा रहा है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 02:35 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 02:35 PM (IST)
पद्दोन्नति प्रक्रिया में अब नहीं होगी देरी, मार्च में बन जाएगा पूरे साल के लिए पैनल, पढ़ें पूरा मामला
पद्दोन्नति की राह ताक रहे हजारों शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है।

शिमला, जागरण संवाददाता। पद्दोन्नति की राह ताक रहे हजारों शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें वरिष्ठता सूची जानने के लिए बार बार शिक्षा निदेशालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। शिक्षा विभाग पद्दोन्नति की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। जेबीटी, टीजीटी, सीएंडवी, लेक्चरर, प्रधानाचार्य, मुख्य अध्यापक से लेकर अन्य श्रेणियों के शिक्षकों की पद्दोन्नति का पैनल पहले ही तैयार कर लेगा। मार्च महीने में इसे तैयार कर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। इससे शिक्षक को यह पता रहेगा कि उसकी पद्दोन्नति कब होनी है। शिक्षा विभाग को भी इसका फायदा होगा। पद्दोन्नति के बाद जो पद खाली हो जाते हैं उसका पूरा अपडेट रहेगा।

विभाग समय पर इन पदों को भरने के लिए सरकार से मंजूरी मांग कर पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर सेगा। पद्दोन्नति के बाद खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू होने से स्कूलों में लंबे समय तक शिक्षकों के पद खाली पड़े रहते हैं। इसका असर बच्चों की पढ़ाई पर पढ़ता है। अब नई व्यवस्था के तहत ऐसा नहीं होगा। सचिव शिक्षा राजीव शर्मा ने निदेशक प्रारंभिक शिक्षा शुभकर्ण सिंह और निदेशक उच्चतर शिक्षा डॉ. अमरजीत शर्मा को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें कहा गया है कि पद्दोन्नति के लिए अभी से पैनल बना दें।

प्रधानाचार्य की प्रमोशन में हुई थी देरी

शिक्षा विभाग ने पिछले साल अक्टूबर महीने में साढ़े पांच सौ के करीब शिक्षकों को पद्दोन्नत कर प्रधानाचार्य बनाया था। प्रमोशन पैनल तैयार करने में ही विभाग को कई महीने लग गए थे, जिसके चलते कई शिक्षक बिना पद्दोन्नति के ही सेवानिवृत हो गए। पद्दोन्नति में देरी की वजह से शिक्षकों ने कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। विभाग का कहना है कि नई व्यवस्था के तहत कानूनी पेचिदगियों से भी विभाग बचेगा। शिक्षा विभाग सबसे बड़ा विभाग है। एक लाख से ज्यादा कर्मचारी विभाग में कार्यरत हैं। इस में 80 हजार के करीब शिक्षक शामिल हैं। 

तैयार होगा पैनल : सचिव

राजीव शर्मा, सचिव शिक्षा विभाग का कहना है शिक्षकों की पद्दोन्नति के लिए पैनल मार्च महीने में ही तैयार कर दिया जाएगा। निदेशक प्रारंभिक और उच्चतर शिक्षा को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पैनल तैयार होने से पद्दोन्नति की प्रक्रिया में देरी नहीं होगी।

chat bot
आपका साथी