Himachal Coronavirus Update: प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी, कांगड़ा में सबसे अधिक एक्टिव केस

Himachal Coronavirus Update हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ने लगा है। प्रदेश सक्रिय मामले 437 तक पहुंच गए हैं। इसमें सबसे अधिक एक्टिव केस कांगड़ा में 222 हो गए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 58800 पहुंच गई है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 08:04 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 08:04 AM (IST)
Himachal Coronavirus Update: प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी, कांगड़ा में सबसे अधिक एक्टिव केस
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ने लगा है।

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ने लगा है। प्रदेश सक्रिय मामले 437 तक पहुंच गए हैं। इसमें सबसे अधिक एक्टिव केस कांगड़ा में 222 हो गए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 58800 पहुंच गई है। अब तक 57367 मरीज स्वस्थ हुए हैं। मंगलवार को कोरोना के 23 नए पॉजिटिव केस आए, जबकि 20 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। कांगड़ा जिलों में सबसे अधिक मामले आ रहे हैं। मंगलवार को भी दस केस कांगड़ा से आए।

हमीरपुर जिला में मंगलवार को एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्‍टर अर्चना सोनी ने बताया कि मंगलवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 123 सैंपल लिए गए, जिनमें से गांव खोला की 30 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आरटी-पीसीआर टेस्ट में कोई पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है।

chat bot
आपका साथी