Himachal Coronavirus Update: प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले 589, इन जिलों में सबसे ज्यादा केस
Himachal Coronavirus Update हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले 589 हो गए हैं। शनिवार को कोरोना के 45 नए पॉजिटिव केस आए जबकि 45 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। एक्टिव केस की संख्या 589 हो गई है।
धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Himachal Coronavirus Update, हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले 589 हो गए हैं। शनिवार को कोरोना के 45 नए पॉजिटिव केस आए, जबकि 45 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। एक्टिव केस की संख्या 589 हो गई है। कोरोना जांच के लिए 5246 सैंपल लिए गए, जिसमें से 4704 नेगेटिव आए हैं। प्रदेश में सबसे अधिक एक्टिव केस की संख्या कांगड़ा में 255 व ऊना में 74 है।
11 ने दी कोरोना को मात, नौ लोग संक्रमित
जिला कांगड़ा में शनिवार को कोरोना से नौ लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं 11 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता के मुताबिक जिले में अभी तक कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 8635 हो गई है, जिनमें से 8170 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 255 हैं जबकि 208 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को भपूं, भोग्रवां, देहरा, सुनहेत, हरिपुर, नगरोटा बगवां के लोग संक्रमित पाए गए हैं।