हिमाचल में एक्टिव केस प्रतिशतता दिल्ली से चार गुणा, एक सप्ताह में 206 की मौत 24302 नए मामले, पढ़ें खबर

Himachal Coronavirus Active Cases हिमाचल प्रदेश में एक्टिव केस प्रतिशतता दिल्ली से करीब चार गुणा हो गई है। दिल्ली में एक्टिव केस प्रतिशतता 6.51 फीसद है जबकि हिमाचल में 24.70 पहुंच गई है। बीते सप्ताह यह 19.83 थी। एक्टिव केस बढऩे के साथ ही मौत के आंकड़े भी बढ़े हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 07:55 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 07:55 AM (IST)
हिमाचल में एक्टिव केस प्रतिशतता दिल्ली से चार गुणा, एक सप्ताह में 206 की मौत 24302 नए मामले, पढ़ें खबर
हिमाचल प्रदेश में एक्टिव केस प्रतिशतता दिल्ली से करीब चार गुणा हो गई है।

शिमला, यादवेन्द्र शर्मा। Himachal Coronavirus Active Cases, हिमाचल प्रदेश में एक्टिव केस प्रतिशतता दिल्ली से करीब चार गुणा हो गई है। दिल्ली में एक्टिव केस प्रतिशतता 6.51 फीसद है, जबकि हिमाचल में 24.70 पहुंच गई है। बीते सप्ताह यह 19.83 थी। एक्टिव केस बढऩे के साथ ही मौत के आंकड़े भी बढ़े हैं। बड़ी चिंता यह कि पहली लहर में गंभीर रोगियों की मौत हुई थी, लेकिन अब सामान्य लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। 15 से 21 मार्च को एक सप्ताह में केवल 1003 केस आए थे, लेकिन अब एक सप्ताह में 24,302 नए मामले आए हैं। एक सप्ताह में 206 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।

15 मार्च से नौ मई तक स्थिति अवधि,पॉजिटिव,स्वस्थ,मृत्यु,एक्टिव 15 से 21 मार्च,1003,490,12,1256 22 से 28 मार्च,1982,739,18,2478 29 मार्च से 04 अप्रैल,2584,1442,35,3577 05 से 11 अप्रैल,4444,2490,45,5369 12 से 18 अप्रैल,6689,3289,75,8696, 19 से 25 अप्रैल 11126,6077,145,13577 26 अप्रैल से 2 मई,25298,8674,206,20727 3 मई से 9 मई,24302,13366,273,32469 कुल,77428,36567,809,32469

हिमाचल प्रदेश में तीन मई से नौ मई तक कोरोना की स्थिति

जिला,पॉजिटिव,स्वस्थ,मृत्यु,एक्टिव बिलासपुर,1732,849,04,2541 चंबा,1161,515,08,1513 हमीरपुर,2002,1147,17,2431 कांगड़ा,6693,3012,94,8971 किन्नौर,277,122,02,361 कुल्लू,540,422,08,786 लाहुल,193,172,00,301 मंडी,3336,2028,29,3536 शिमला,2480,1422,41,3290 सिरमौर,2000,1305,19,3012 सोलन,2664,1714,38,3879 ऊना,1224,658,13,1848 कुल,24302,13366,273,32469

ये की है सख्ती

17 मई तक सुबह छह बजे तक कोरोना कफ्र्यू लागू। जरूरी सेवाओं व वस्तुओं से संबंधित दुकानों को तीन घंटे खोलने की अनुमति। बसों की आवाजाही पूरी तरह से बंद। निजी वाहन भी आवश्यक सेवाओं से संबंधित चलेंगे। सरकारी व निजी कार्यालय भी पूरी तरह से बंद। शादी व अन्य समारोह में बीस से अधिक लोगों के शामिल होने पर रोक। सार्वजनिक धाम पर पूर्ण प्रतिबंध। 

20.11 लाख लोगों को लगी कोविड वैक्सीन

प्रदेश में अब तक 20,11,588 लोगों को कोविड वैक्सीन लग चुक है। जिसमें से 16,47,891 को पहली डोज और 3,63,697 को दूसरी डोज लगी है।

वैक्‍सीन लगाना जरूरी

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल के मिशन निदेशक डा. निपुण जिंदल का कहना है नियमों का पालन और मास्क का इस्तेमाल करें। वैक्सीन लगाना जरूरी है, जो 45 वर्ष से अधिक हैं वैक्सीन लगाएं, जिससे सुरक्षा चक्र को मजबूत किया जा सके।

chat bot
आपका साथी