Himachal Covid Curfew: हिमाचल में सार्वजनिक परिवहन पर रोक से थम गए 18 लाख वाहनों के पहिये

Himachal Corona Curfew Strictness हिमाचल प्रदेश में आज सोमवार से 18 लाख वाहनों के पहिये थम गए। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसें भी नहीं चलेंगी। सरकार ने सार्वजनिक परिवहन पर रोक लगा दी है। निजी वाहन भी नहीं दौड़ सकेंगे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 08:54 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 08:54 AM (IST)
Himachal Covid Curfew: हिमाचल में सार्वजनिक परिवहन पर रोक से थम गए 18 लाख वाहनों के पहिये
हिमाचल प्रदेश में आज सोमवार से 18 लाख वाहनों के पहिये थम गए।

शिमला, राज्य ब्यूरो । Himachal Corona Curfew Strictness, हिमाचल प्रदेश में आज सोमवार से 18 लाख वाहनों के पहिये थम गए। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसें भी नहीं चलेंगी। सरकार ने सार्वजनिक परिवहन पर रोक लगा दी है। निजी वाहन भी नहीं दौड़ सकेंगे। हालांकि इस पर पहले से ही पाबंदी है। केवल आपात स्थिति में ही निजी वाहनों के प्रयोग की अनुमति होगी। रविवार को भी निगम की बसें बहुत कम चलीं। बस चालकों व परिचालकों ने घरों का रूख किया। बसें सुरक्षित जगहों पर सड़कों किनारे खड़ी की गईं। अगले आदेश तक बसें बंद रहेंगी। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मालों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने कोरोना कर्फ्यू में सख्‍ती बढ़ाई है। इस कारण आज से प्रदेश में पब्‍ल‍िक व प्राइवेट सभी तरह के वाहन बंद हैं।

यह भी पढ़ें: Himachal Corona Curfew Guidelines: हिमाचल में आज से कड़ी बंदिशें, हर जिले में सड़कों पर पुलिस का पहरा

निगम को होगा और घाटा

कोरोना के कारण एचआरटीसी पहले ही करीब 700 करोड़ के घाटे में है। अब प्रतिदिन डेढ़ से दो करोड़ का घाटा और सहन करना पड़ेगा। बेशक आजकल 50 फीसद क्षमता के साथ सवारियां बैठाई जा रही थी। इससे आय आधे से भी कम हो गई थी। निगम के पास कर्मचारियों को वेतन देने के भी लाले पड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें: Himachal Covid Cases Update: एक्‍ट‍िव केस 32 हजार के पार, 24 घंटे में रिकॉर्ड मरीजों की मौत

पहले से हड़ताल पर थे निजी बस ऑपरेटर

निजी बस ऑपरेटर पहले से हड़ताल पर हैं। वे बसें नहीं चला रहे थे। अब हड़ताल करना या न करना एक बराबर है। अभी तक निजी बस ऑपरेटरों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला नहीं लिया है।

यह भी पढ़ें: महंगाई और जमाखोरी ने थाली से गायब की दालें, बेहतर उत्पादन होने पर भी आसमान छूने लगे दाम, जानिए वजह

यह भी पढ़ें: Dr Suggestions On Coronavirus: अफवाहों पर ध्‍यान देकर गलत दवा न लें, ये मरीज रखें खास ख्‍याल

chat bot
आपका साथी