हिमाचल में कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन एचआरटीसी की तीन सौ के करीब बसें ही दौड़ेंगी, सवारियां न होने पर फैसला
Himachal Corona Curfew Guidelines हिमाचल प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन तीन सौ के करीब ही बसें चलाई जाएंगी। पहले दिन शुक्रवार को प्रदेश में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की सेवाएं जारी रहीं। पहले दिन प्रदेश में परिवहन निगम की कुल 615 बसें सड़क पर दौड़ीं।
शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Corona Curfew Guidelines, हिमाचल प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन तीन सौ के करीब ही बसें चलाई जाएंगी। पहले दिन शुक्रवार को प्रदेश में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की सेवाएं जारी रहीं। पहले दिन प्रदेश में परिवहन निगम की कुल 615 बसें सड़क पर दौड़ीं। वीरवार तक करीब 2100 बसें चल रही थी। हालांकि इनमें सवारियों की संख्या काफी कम रही। अब बसों का संचालन शनिवार और रविवार को काफी कम हो जाएगा। बसों की संख्या लगभग आधी रह जाएगी। कर्फ्यू के पहले दिन इतनी बसें इसलिए चलीं क्योंकि काफी लोग गांव जाने के लिए रुके हुए थे। एचआरटीसी के महाप्रबंधक पंकज सिंघल ने बताया कि अब बसें पहले की तुलना में कम चलेंगी, क्योंकि सवारियां ही नहीं हैं।
बंद हो सकती है एचआरटीसी की टैक्सी कैब
शिमला में एचआरटीसी की टैक्सी कैब सेवा बंद हो सकती है। इसकी वजह यह है कि इनमें दस फीसद भी सवारियां नहीं मिल रही हैं, जबकि इनके रूट सबसे ज्यादा लाभ के हैं। पहली बार इनमें कोरोना संकट के कारण सवारियां नहीं बैठ पा रही हैं।
लोगों ने किया नियमों का पालन
एसपी कानून व्यवस्था भगत ठाकुर के अनुसार कफ्र्यू के दौरान लोग घरों से बाहर कम निकले। अधिकांश लोगों ने कोविड से जुड़े नियमों और निर्देशों का पालन किया। अब लोग कानून से ही नहीं महामारी से भी डरने लगे हैं। यही डर उन्हें इस रोग से बचाएगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में अमिताभ और ट्रंप के नाम का पास जारी होने के बाद बदला सॉफ्टवेयर, अब आसान नहीं एंट्री
यह भी पढ़ें: Himachal Covid Cases Update: प्रदेश में एक्टिव केस 30 हजार के करीब पहुंचे, कांगड़ा में टूट रहे रिकॉर्ड
यह भी पढ़ें: Himachal Weather Update: आज छह जिलों में बारिश व आंधी का अलर्ट, तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट