हिमाचल कांग्रेस नेता कुल्‍लू में दंपती पर हुए जानलेवा हमले के विराेध में करेगी मौन प्रदर्शन

Himachal Congress Protest हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में कांग्रेस मंगलवार दिन में 11 बजे रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने कुल्लू में अनुसूचित जाति से संबंधित दंपती पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में मौन प्रदर्शन करेगी।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 10:26 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 11:33 AM (IST)
हिमाचल कांग्रेस नेता कुल्‍लू में दंपती पर हुए जानलेवा हमले के विराेध में करेगी मौन प्रदर्शन
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में मौन प्रदर्शन करेगी।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Congress Protest, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में कांग्रेस मंगलवार दिन में 11 बजे रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने कुल्लू में अनुसूचित जाति से संबंधित दंपती पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में मौन प्रदर्शन करेगी। इसके बाद राजभवन तक मार्च करेंगे और राज्यपाल को ज्ञापन देंगे। प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने यहां जारी बयान में कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ रही है।

कुल्लू में एक दंपती पर हुआ जानलेवा हमला, जिसमें पूर्व प्रधान परस राम का पीजीआइ में इलाज के दौरान निधन हो गया और उसकी पत्नी गंभीर घायल है। कांग्रेस ने इस हमले की न्यायिक जांच की मांग की थी, जो अभी तक पूरी नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस हमले में शामिल लोगों को बचाने का पूरा प्रयास कर रही है। हिमराल ने कहा कि राठौर ने पीडि़त महिला से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पीडि़त परिवार की कोई भी मदद नहीं की है।

ब्लाक कांग्रेस रामपुर की बैठक 23 को

रामपुर बुशहर। ब्लाक कांग्रेस रामपुर की बैठक 23 सितंबर को अध्यक्ष साहिब सिंह मेहता की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय रामपुर में होगी। कांग्रेस प्रवक्ता ध्रुव शर्मा ने बताया कि  बैठक में संगठन की मजबूती के लिए रणनीति बनाई जाएगी। ब्लाक कांग्रेस रामपुर के सभी पदाधिकारी, सभी जोन प्रभारी, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, अनुसूचित जाति विभाग व ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के सभी सदस्य, वर्तमान सभी जोन अध्यक्ष व हाल ही में नवगठित कांग्रेस के सभी बूथ के अध्यक्षों के साथ कांग्रेस समर्थित जनता द्वारा चुने गए जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत प्रधान, पंचायत उपप्रधान व कांग्रेस समर्थित पंचायत के सभी प्रतिनिधियों का बैठक में उपस्थिति दर्ज करवाना अनिवार्य है।

chat bot
आपका साथी