Fatehpur By Election: फतेहपुर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की कदमताल तेज, बैठकों का दौर हुआ शुरू

Fatehpur By Election जिला कांगड़ा के विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में उपचुनाव को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। कांग्रेस ने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में अपनी रणनीति भी तैयार करना शुरू कर दी है। उपचुनाव प्रभारी विक्रम शर्मा डिक्की द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:21 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 06:21 AM (IST)
Fatehpur By Election: फतेहपुर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की कदमताल तेज, बैठकों का दौर हुआ शुरू
जिला कांगड़ा के विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में उपचुनाव को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज होने लगी हैं।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Fatehpur By Election,जिला कांगड़ा के विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में उपचुनाव को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। कांग्रेस ने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में अपनी रणनीति भी तैयार करना शुरू कर दी है। शुक्रवार को फतेहपुर उपचुनाव प्रभारी विक्रम शर्मा डिक्की द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। भले ही यह बैठक भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई के रोष स्वरूप थी। लेकिन इस दौरान उपचुनाव को लेकर भी कार्यकर्त्ताओं की नब्ज भी टटोली गई। लाॅकडाउन में कुछ राहत मिलने के बाद कांग्रेस के उपचुनाव प्रभारी की यह पहली बैठक भी थी। बैठक में यह भी राय ली गई कि कौन-कौन यहां से कांग्रेस की टिकट पर उम्मीदवार हो सकता है।

मुख्य रूप से स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया के बेटे भवानी पठानिया का नाम तो पार्टी के सामने है, लेकिन कुछ ओर चेहरे भी अपनी दावेदारी टिकट के लिए इस विधानसभा क्षेत्र से जता सकते हैं। जो कि पार्टी की हुई बैठक में चर्चा के दौरान देखा भी गया। हालांकि ऐसे नामों को कांग्रेस द्वारा अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। जो कि टिकट के लिए अपने दावेदारी को जता सकते हैं। इसकी रिपोर्ट भी पार्टी हाइकमान को दी जाएगी।

24 जून के बाद कांग्रेस की बढ़ेगी चुनावी गतिविधियां

24 जून के बाद फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की गतिविधियां भी बढ़ेगी। शुक्रवार को फतेहपुर में हुई बैठक के बाद यह भी तय किया गया है कि 24 जून के बाद यहां पर संगठन के बड़े पदाधिकारी भी आएंगे और कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठकें करके उपचुनाव की जीत को लेकर कार्यकर्त्ताओं को टिप्स भी देंगे। होने वाली इस बैठक में कांग्रेस के सहप्रभारी संजय दत्त भी मौजूद हो सकते हैं। वहीं जिला कांगेस कमेटी भी शीघ्र ही फतेहपुर में उपचुनाव को लेकर बैठकों का आयोजन करेगी। जिसके लिए रुपरेखा तैयार की जा रही है।

हाईकमान को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

फतेहपुर उपचुनाव प्रभारी कांग्रेस विक्रम शर्मा डिक्की ने कहा फतेहपुर उपचुनाव को बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक का मुख्य उद्देश्य उपचुनाव की जीत को लेकर था। इस दौरान यह भी टोह ली गई है कि कौन इस उपचुनाव में टिकट का दावेदार भी है। कुछ नाम सामने भी आए हैं, जिनके बार में पार्टी हाइकमान को अवगत करवाया जाएगा। यह भी तय किया गया है कि जिसके नाम पर पार्टी अपनी मोहर लगाएगी, उसकी जीत के लिए सभी एकजुटता के साथ काम करेंगे। 24 जून के बाद पार्टी के बड़े पदाधिकारी भी फतेहपुर में आएंगे और कार्यकर्त्ताओं के साथ बातचीत करके कोई फैसला भी लेंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी भी करेगी बैठक 

जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय महाजन ने कहा फतेहपुर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भी वरिष्ठ नेताओं के साथ यहां पर बैठकों का आयोजन होगा। पार्टी हाइकमान जिसे भी टिकट देगी, उसकी जीत को सुनिश्चित करने के लिए पार्टी एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में होगी।

सुजान सिंह के निधन के बाद है उपचुनाव प्रस्तावित

पूर्व मंत्री एवं फतेहपुर विस क्षेत्र के विधायक सुजान सिंह पठानिया के निधन के बाद उपचुनाव प्रस्तावित है। 12 फरवरी 2021 को उनका निधन हुआ था। वह सात बार विधायक रहे और तीन बार कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रहे थे।

chat bot
आपका साथी