हिमाचल कांग्रेस अध्‍यक्ष बोले, प्रदेश में लोगों का भाजपा से हुआ मोहभंग, अं‍तर्विरोध से घिरी है पार्टी

Himachal Congress President कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि भाजपा से लोगों का मोह भंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने इस चार साल के कार्यकाल में लोगों की कोई कोई चिंता नहीं की अब सत्ता हाथ से जाते देख कई वादे कर रही है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 10:38 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 10:38 AM (IST)
हिमाचल कांग्रेस अध्‍यक्ष बोले, प्रदेश में लोगों का भाजपा से हुआ मोहभंग, अं‍तर्विरोध से घिरी है पार्टी
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि भाजपा से लोगों का मोह भंग हो चुका है।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Congress President, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि भाजपा से लोगों का मोह भंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने इस चार साल के कार्यकाल में लोगों की कोई कोई चिंता नहीं की, अब सत्ता हाथ से जाते देख कई वादे कर रही है। उपचुनाव में भाजपा को मिली हार से साफ है कि लोगों ने भाजपा को पूरी तरह से नकार दिया है। यहां जारी बयान में कुलदीप राठौर ने भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि असल में भाजपा इस हार से सदमे में है। उपचुनाव से पूर्व भाजपा सत्ता के नशे में चूर थी। लोगों ने भाजपा का यह नशा चूर कर दिया है। भाजपा इस समय अंतर्विरोध से घिरी हुई है।

सरकार में बैठे मंत्री मुख्यमंत्री के सामने अधिकारियों को अपमानित व प्रताडि़त करते रहे। प्रदेश में व्यवस्था पूरी तरह चरमरा कर रह गई है। भाजपा अब जितनी भी मंथन बैठकें कर लें, इसका कोई राजनीतिक लाभ मिलने वाला नहीं है। नेता एक एक करके पार्टी पद छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में बिखराव शुरू हो गया है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा में नेतृत्व की लड़ाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। कांग्रेस सत्ता में आते ही भाजपा के सभी कारनामों की जांच करवाएगी।

प्रदेश में भाजपा बैकफुट पर आई : चौहान

शिमला। हिमाचल में उपचुनाव में मिली जीत के बाद जहां कांग्रेस उत्साहित है, वहीं भाजपा हार का मंथन करने में जुटी है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने जो सपना देखा था। उपचुनावों में जनता ने उसे पूरा किया है। 2022 में भी जनता का कांग्रेस को समर्थन मिलेगा। मुंगेरी लाल के सपने कांग्रेस नहीं भाजपा देख रही है। भाजपा उपचुनाव में मिली हार से अभी तक उबर नहीं पाई है। हार का भाजपा मंथन जरूर कर रही है लेकिन भाजपा अब प्रदेश में बैकफुट पर आ गई है। सरकार और संगठन दोनों जनता के दिए सदमे से बाहर नहीं आ पा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की चार साल की कार्यप्रणाली से जनता नाखुश है। जनता बदलाव चाह रही है। नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस के पास नेता भी हैं और नीति भी है। कांग्रेस ने एकजुट होकर उपचुनाव लड़ा और जीत भी दर्ज की।

chat bot
आपका साथी