हिमाचल कांग्रेस अध्‍यक्ष का सरकार से सवाल, वैक्सीन की दूसरी डोज का समय क्यों बढ़ाया

Himachal Congress कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम धीमी गति से चल रहा है। सरकार को इस कार्य में और अधिक तेजी लाने के साथ टेस्टिंग बढ़ाने की जरूरत है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 11:41 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 11:41 AM (IST)
हिमाचल कांग्रेस अध्‍यक्ष का सरकार से सवाल, वैक्सीन की दूसरी डोज का समय क्यों बढ़ाया
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम धीमी गति से चल रहा है।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Congress, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम धीमी गति से चल रहा है। सरकार को इस कार्य में और अधिक तेजी लाने के साथ टेस्टिंग बढ़ाने की जरूरत है। यहां जारी बयान में राठौर ने कहा कि जिस तेजी से शहरी क्षेत्रों में इस संक्रमण का फैलाव हुआ है और इसी गति से अगर यह दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में फैला तो स्थिति भयानक हो सकती है।

राठौर ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने का समय बढ़ाने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए सरकार से जानना चाहा कि यह समय अवधि स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह से बढ़ाई गई है या देश में वैक्सीन की कमी के चलते ऐसा किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार इस बारे में लोगों को गुमराह कर रही है, क्योंकि सरकार पूरी तरफ विफल हो गई है।

राठौर ने दावा किया कि केंद्र सरकार को इस समय विदेश से बड़ी राहत सामग्री के साथ धन भी उपलब्ध हो रहा है। यह धन और राहत सामग्री कहां जा रही है, सरकार यह सार्वजनिक करे। आज देश-प्रदेश में कोरोना से स्थिति बिगड़ती जा रही है। सरकार आंकड़ों को छुपा रही है।

यह भी पढ़ें: कोरोना को हराने लगा हौसला, हिमाचल में कर्फ्यू के दौरान स्‍वस्‍थ होने की दर 75.50 फीसद हुई, देखिए आंकड़े

वेद प्रकाश और अजय वर्मा गांधी हेल्पलाइन के समन्वयक नियुक्त

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश सचिव वेद प्रकाश शर्मा व अजय वर्मा को प्रदेश में कोरोना राहत कार्यों के लिए स्थापित गांधी हेेल्पलाइन का समन्वयक नियुक्ति किया है। राठौर ने प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों के दृष्टिगत राहत कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने और पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल के लिए इन दोनों को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

यह भी पढ़ें: कांगड़ा में मां की मृत्यु के पांच दिन बाद कोरोना ने बेटे की भी ले ली जान, टांडा मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

यह भी पढ़ें: अस्‍पताल देरी से जाने और लक्षणों की अनदेखी के कारण गंभीर हालत में पहुंच रहे मरीज, जानिए विशेषज्ञों की राय

chat bot
आपका साथी