हिमाचल कांग्रेस अध्‍यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की माता का निधन, सेवादल सहित अन्‍य नेताओं ने जताया शोक

Himachal Congress President Kuldeep Rathour हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की माता स्व. मलकी देवी राठौर का निधन हो गया। उनका अचानक निधन होने पर प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा व कांग्रेस सेवादल परिवार ने शोक व्यक्त किया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 02:29 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 02:29 PM (IST)
हिमाचल कांग्रेस अध्‍यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की माता का निधन, सेवादल सहित अन्‍य नेताओं ने जताया शोक
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की माता स्व. मलकी देवी राठौर का निधन हो गया।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Congress President Kuldeep Rathour, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की माता स्व. मलकी देवी राठौर का निधन हो गया। उनका अचानक निधन होने पर प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा व कांग्रेस सेवादल परिवार ने शोक व्यक्त किया है। प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने अपने शोक संदेश में पूरे राठौर परिवार को सांत्वना दी व परमपिता से प्रार्थना की दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे। प्रदेश कांग्रेस सेवादल परिवार को ओर से प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा, उपाध्यक्ष संत राम धीमान, सुशील ठाकुर, खजांची रंजन भारद्वाज, महासचिव गोपाल शर्मा, उषा मेहता, विजय कुमार प्रताप कंवर, बलदेव ठाकुर व मनोहर लाल कौंडल के साथ प्रदेश संयोजक यंग ब्रिगेड सुदर्शन बबलू, प्रदेश महिला संगठन रीना पुंडीर, सुखदास नैययर, वीरेंद्र जसवाल, जितेन्द्र राणा, बलविंद्र कुमार बॉबी, चमन ठाकुर, दिनेश, राजेंद्र शर्मा, कृष्णा कुमारी, सुनीता ठाकुर व सत्या चौहान ने राठौर परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

पत्रकार के निधन पर जताया शोक

नादौन। जिला कांगड़ा के एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार अशोक महाजन के आकस्मिक निधन पर पत्रकार संघ नादौन ने गहरा शोक प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है। पत्रकार संघ नादौन के अध्यक्ष बीसी सोनल, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कटोच, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार जैन, उपाध्यक्ष संजीव बाबी व अशोक शर्मा महासचिव अनुपम शर्मा, मुख्य सलाहकार दिलबाग ठाकुर, सलाहकार संदीप विज , कैशियर राजेश शर्मा, अनुशासन समिति के अध्यक्ष हेमंत राणा,पत्रकार संघ नादौन की शहरी इकाई के अध्यक्ष संजीव कश्यप, महासचिव बलदेव सिंह, अनुशासन समिति के अध्यक्ष हेमंत राणा,प्रेस सचिव सनी मेहरा व हैप्पी जामरा, विनोद खावला, अजय सेठी,धनेटा इकाई के अध्यक्ष अनुज नंदा,गलोड़  इकाई के अध्यक्ष सुनील कुमार के अलावा शशि सोनल , संजय अहलूवालिया,पुष्पेंद्र राणा,राजकुमार अग्निहोत्री,संजय शर्मा , अजय शर्मा,अशोक कुमार मिलाप चंद, देशराज, राजन शर्मा , सुनील कुमार, राजकुमार, अनीश गोस्वामी, नितिन अंगारिया, अजय गुलेरिया विपिन कुमार, प्रवीन कुमार,कुसुम गोस्वामी, सुनीता शर्मा, नितिन अगरिया संदीप जैन ने निधन पर शोक जताया है। 

chat bot
आपका साथी