हिमाचल कांग्रेस ओबीसी विभाग ने ऑनलाइन बैठक कोविड के हालात पर की चर्चा, मदद करने पर बनाई रणनीति

Himachal Congress OBC Department हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग ने ऑनलाइन बैठक कर कोरोना की स्थिति पर चर्चा की। इस बैठक के मुख्य अतिथि दिल्ली से राष्ट्रीय कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष तामृध्वज साहू के निजी सचिव अर्जुन सिंह रहे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 02:03 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 02:03 PM (IST)
हिमाचल कांग्रेस ओबीसी विभाग ने ऑनलाइन बैठक कोविड के हालात पर की चर्चा, मदद करने पर बनाई रणनीति
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग ने ऑनलाइन बैठक कर कोरोना की स्थिति पर चर्चा की।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ओबीसी  विभाग ने ऑनलाइन बैठक कर कोरोना की स्थिति पर चर्चा की। इस बैठक के मुख्य अतिथि दिल्ली से राष्ट्रीय कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष तामृध्वज साहू के निजी सचिव अर्जुन सिंह रहे। इस मीटिंग में ओबीसी विभाग के प्रदेश, जिला एवं ब्लाक के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। सभी साथियों ने इस ऑनलाइन बैठक में कोरोना की आपदा से बचने के लिए और प्रदेश में कांग्रेस को कैसे मजबूत किया जाए, इसको लेकर सभी ने अपने विचार रखे।

बैठक में यह भी मंत्रणा की गइई कि प्रदेश में ओबीसी वर्ग को जो भी सुविधा दी गई है, वह सिर्फ कांग्रेस के शासनकाल में दी गई और यह बात पूरे प्रदेश में पहुंचाई जाएगी।  राष्ट्रीय कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के गृहमंत्री तामृध्वज साहू के निर्देशानुसार कोविड काल के दौरान ओबीसी विभाग के पदाधिकारियों द्वारा जनता को मास्क, सैनिटाइज़र, दवाईयां एंव राशन आदि बांट कर सहायता करने के निर्देश दिए गए।

इस मौके पर हिमाचल कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दिलावर सिंह चौधरी ने कहा वह व उनकी सारी टीम तन मन धन से हाई कमान के निर्देशों का पालन करेगी। बैठक के मुख्यअतिथि अर्जुन सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश हिमाचल की टीम को दिया और दिशा निर्देश दिए कि कैसे प्रदेश में ओबीसी वर्ग की मजबूत किया जाए। बैठक के समापन में प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के वाईस चेयरमैन विक्रम चौधरी ने मुख्य अतिथि अर्जुन सिंह, प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष दिलावर सिंह चौधरी व प्रदेश, जिला व ब्लाक कार्यकारिणी को इस बैठक के लिए धन्यवाद किया।

डा. राजेश बोले, बंगाल में भाजपा करवा रही हिंसा

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राजेश शर्मा ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा हिंसा करवा रही है। यह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। भाजपा को प्रजातंत्र में विश्वास रखना चाहिए। मोदी और जयराम सरकार हर मोर्चे पर फेल हो रही है। देश और प्रदेश में बेरोजगारी और दंगे बढ़ते जा रही है। केंद्र में चुनाव आयोग, ईडी, सीबीआई का मोदी सरकार दुरुपयोग कर रही है। हिमाचल में भी जयराम सरकार सरकारी व्यवस्थाओं का दुरूपयोग कर रही है। हिमाचल आर्थिक और महामारी के संकट में है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हेलीकॉप्टर के मजे लेने में व्यस्त हैं।

कोरोना काल में कर्मचारियों की तनख्वाह काटना जयराम सरकार का गलत निर्णय है। जयराम सरकार जनता को बताए कि प्रदेश में कोरोना काल में कितने युवा बेरोजगार हुए हैं। प्रदेश में महंगाई बेलगाम हो गई है लेकिन भाजपा सरकार तो इस पर बात ही नहीं करती है। प्रदेश में बनने वाला सीमेंट सूबे में ही बाकी राज्यों से महंगा क्यों मिल रहा है।

chat bot
आपका साथी