हिमाचल कांग्रेस ने राहुल गांधी का जन्मदिन मनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जारी किए दिशा निर्देश

Congress Leader Rahul Gandhi Birthday हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन को सादगी के साथ जनसेवा को समर्पित करें।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 10:17 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 10:17 AM (IST)
हिमाचल कांग्रेस ने राहुल गांधी का जन्मदिन मनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जारी किए दिशा निर्देश
हिमाचल कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं से कहा राहुल गांधी के जन्मदिन को सादगी के साथ जनसेवा को समर्पित करें।

शिमला, जागरण संवाददाता। Rahul Gandhi Birthday, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन को सादगी के साथ जनसेवा को समर्पित करें। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना महामारी में मारे गए लोगों के सम्मान व श्रद्धा के लिए राहुल गांधी ने भी अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला लिया है। राठौर ने सभी जिला अध्यक्षों, ब्लाक अध्यक्षों से कहा है कि वे शनिवार को कोरोना पर जागरूक करते हुए लोगों को मास्क, सैनिटाइजर व अस्पतालों में रोगियों को फल वितरित करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस विपदा में लोगों की मदद का भरसक प्रयास कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के निर्देश पर सभी को लोगों की सेवा के लिए आगे आना है।

यह भी पढ़ें: वीरान हो गया मिल्‍खा सिंह का कसौली में घर, उड़न सिख का हिमाचल से गहरा नाता, इस बात का रहा मलाल

सेब सीजन के लिए तैयारी नहीं : ब्राक्टा

रोहड़ू। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि कुछ दिनों में निचले इलाकों में सेब सीजन शुरू होने वाला है परंतु सरकार की तरफ से कोई तैयारी नहीं है। बागवान बेमौसमी हिमपात, ओलावृष्टि व तूफान से नकदी फसलों का नुकसान झेल चुके हैं। कार्टन व ट्रे के दाम में गत वर्ष से लगभग 25 से 30 फीसद वृद्धि कर बागवानों पर अतिरिक्त भार डाल दिया गया है। अभी तक न तो सेब पेटियों की ढुलाई का किराया निर्धारित किया गया और न ही संपर्क सड़कों की दयनीय हालत को सुधारने पर कोई कदम उठाया गया है। विधानसभा क्षेत्र में जितने भी संपर्क मार्ग हैं, सरकार उन्हें जल्द ठीक करे ताकि किसानों व बागवानों को अपनी फसलों को समय पर मंडियों तक पहुंचाने में दिक्कत न हो।

chat bot
आपका साथी