Jairam Thakur Delhi Visit: मुख्‍यमंत्री फिर दिल्ली रवाना, शाम को भाजपा अध्‍यक्ष नड्डा से करेंगे मुलाकात

HP Chief Minister Jairam Thakur to visit Delhi दिल्ली दौरे से रविवार को लौटे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दो दिन बाद आज फिर दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली रवाना हुए। शिमला स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम में आधिकारिक बैठकों का हवाला दिया गया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 08:08 AM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 02:59 PM (IST)
Jairam Thakur Delhi Visit: मुख्‍यमंत्री फिर दिल्ली रवाना, शाम को भाजपा अध्‍यक्ष नड्डा से करेंगे मुलाकात
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दो दिन बाद आज फिर दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली रवाना हुए।

शिमला, राज्य ब्यूरो। Jairam Thakur Delhi Visit, दिल्ली दौरे से रविवार को लौटे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दो दिन बाद आज फिर दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली रवाना हुए। शिमला स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम में आधिकारिक बैठकों का हवाला दिया गया है। मुख्यमंत्री के साथ उनके प्रधान निजी सचिव डा. आरएन बत्ता भी रवाना हुए हैं। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैैं। प्रदेश में होने वाले संसदीय व विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी बैठक प्रस्तावित है। शाम को मुख्‍यमंत्री की जेपी नड्डा से मुलाकात होगी, इसमें टिकट के दावेदारों के नाम पर चर्चा हो सकती है।

उपचुनाव पर आयोग ने त्योहारी सीजन तक विराम लगाया है। लेकिन बताया जा रहा है कि उपचुनाव पर भी चर्चा हो सकती है। उधर, मंत्रियों की परफार्मेंस पर आलाकमान लंबे समय से नजर रखे है। जानकार मंत्रिमंडल में भी फेरबदल की चर्चा कर रहे हैैं। मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे मुख्यमंत्री अनाडेल हेलीपैड से नई दिल्ली को रवाना हुए। दिनभर बैठकों के बाद हिमाचल सदन में ठहरेंगे और बुधवार सुबह 11 बजे शिमला के लिए उड़ान भरेंगे।

यह भी पढ़ें: विधानसभा के विशेष सत्र में पहुंचेंगे 93 पूर्व व वर्तमान विधायक, कोविड टेस्‍ट जरूरी, ये रहेंगे मंच पर मौजूद

मुख्‍यमंत्री अभी एक दिन पहले ही दिल्‍ली से लौटे थे, लेकिन अचानक उनका दिल्‍ली का कार्यक्रम तय हुआ है। इस अचानक बुलावे के बाद कई तरह के क्‍यास भी लगाए जा रहे हैं। हालांकि सूत्रों की मानें ताे यह दौरा उपचुनाव को लेकर चर्चा और मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर तय हुआ है।

दो हजार करोड़ का एमओयू कार्यक्रम टला

दिल्ली में उद्योगपतियों के साथ दो हजार करोड़ रुपये के एमओयू साइन होने का कार्यक्रम टल गया है। पांच दिन से दिल्ली में डटे उद्योग विभाग के अधिकारियों शिमला लौट आए हैं।

यह भी पढ़ें: Himachal By Election: दीपावली के बाद विधानसभा उपचुनाव होने की संभावना, छह माह की अवध‍ि‍ पूरी

chat bot
आपका साथी