फोन टैपिंग मामले पर सीएम जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, आरोप लोगों को भ्रमित करने का प्रयास

Phone Tapping मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस का इतिहास फोन टैपिंग का रहा है। यूपीए सरकार के कार्यकाल में कई मामले सामने आए जब नियमों को ताक पर रखकर फोन टैप किए गए। हर महीने 9000 से अधिक फोन और 500 ई-मेल की निगरानी की गई।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 10:11 AM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 10:11 AM (IST)
फोन टैपिंग मामले पर सीएम जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, आरोप लोगों को भ्रमित करने का प्रयास
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस का इतिहास फोन टैपिंग का रहा है।

शिमला, राज्य ब्यूरो। Phone Tapping,  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस का इतिहास फोन टैपिंग का रहा है। यूपीए सरकार के कार्यकाल में कई मामले सामने आए जब नियमों को ताक पर रखकर फोन टैप किए गए। आरटीआइ से मिली जानकारी के मुताबिक हर महीने 9000 से अधिक फोन और 500 ई-मेल की निगरानी की गई। संसद के केंद्र सरकार पर जासूसी के आरोपों के बचाव में खड़े मुख्यमंत्री ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया। शिमला में उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए कांग्रेस सहित विपक्ष देश के लोगों को भ्रमित करने का असफल प्रयास कर रहा है। कांग्रेस यह रवैया देश की छवि और लोकतंत्र को दागदार करने का है, जिसकी हम कड़ी भर्त्‍सना करते हैं।

उन्होंने कहा कि वास्तविकता यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील ओर दूरदर्शी नेतृत्व में आज भारत जिस मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है, उससे देश विरोधी ताकतों के हाथ-पांव फूल गए हैं। हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति ओर अन्य पिछड़ा वर्ग के सदस्यों को बड़ी संख्या में स्थान दिया गया है। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष इस बात को झेल नहीं पाया।

लोकसभा व राज्यसभा में सदस्यों का परिचय तक नहीं होने दिया, जो परंपरा के भी खिलाफ है। यह केवल एक संयोग नहीं हो सकता कि संसद के मानूसन सत्र के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले 18 जुलाई को मीडिया में पेगासस मामले को लेकर रिपोर्ट आती हैं। यह सोची-समझी रणनीति के तहत हुआ है। मीडिया रिपोर्ट में एक भी ऐसा सुबूत नहीं है जिससे इस मामले में भारत सरकार को जोड़ा जा सके।

chat bot
आपका साथी